Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS: उत्कल एसोसिएशन का 93वां स्थापना दिवस भव्यता के साथ संपन्न, राज्यपाल संतोष गंगवार ने ओड़िया समाज की सराहना की
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: उत्कल एसोसिएशन का 93वां स्थापना दिवस भव्यता के साथ संपन्न, राज्यपाल संतोष गंगवार ने ओड़िया समाज की सराहना की

जमशेदपुर में ओड़िया संस्कृति और परंपरा का दिखा संगम, पूर्व अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ सतपथी सम्मानित; नन्हे कलाकारों ने ओडिशी नृत्य से मोहा मन
BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 26, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर, 26 नवंबर। लौहनगरी जमशेदपुर में ओड़िया समाज की सांस्कृतिक एकता और गौरवशाली परंपरा का उत्सव देखने को मिला। उत्कल एसोसिएशन, जमशेदपुर का 93वां स्थापना दिवस समारोह गुरुवार को हर्षोल्लास और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। समापन समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं, समाजसेवी एवं शिक्षाविद् डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में ओड़िया संस्कृति, सामाजिक योगदान और मातृभाषा के संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया।

READ MORE :ADITYAPUR NEWS: संविधान लोकतंत्र और नागरिक चेतना की आत्मा, आंबेडकर चौक पर SC-ST-OBC समन्वय समिति ने आयोजित की राष्ट्रीय संगोष्ठी

राज्यपाल ने ओड़िया समाज के योगदान को सराहा

कार्यक्रम की शुरुआत उत्कल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. संजय पात्र के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने अतिथियों का स्वागत करते हुए ओडिशा की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और विरासत पर प्रकाश डाला। एसोसिएशन के महासचिव जयति केशरी पषायत ने संस्था की गतिविधियों, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

सम्मानित अतिथि डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि ओड़िया समाज के लोगों ने देश के विभिन्न प्रतिष्ठित पदों और क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है।

नौ दशकों से सामाजिक और सांस्कृतिक उत्थान में सक्रिय संस्था

मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि उत्कल एसोसिएशन पिछले नौ दशकों से अधिक समय से सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संस्था की उपलब्धियां उसके सदस्यों की प्रतिबद्धता, समर्पण और सामूहिक प्रयासों का प्रमाण हैं।

उन्होंने ओडिशा के साथ अपने पुराने जुड़ाव का उल्लेख करते हुए बताया कि वर्ष 2009 से 2014-15 के बीच उन्होंने लगभग पांच वर्षों तक ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि के रूप में कार्य किया था। इस दौरान राज्य के कई क्षेत्रों का भ्रमण करने का अवसर मिला।

राज्यपाल ने कहा कि जमशेदपुर में ओड़िया समाज ने अपनी भाषा, संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखने के साथ उद्योग, शिक्षा, व्यापार, साहित्य, कला और सामाजिक सेवा के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: बिहार एसोसिएशन के शताब्दी समारोह में पहुंचे ‘पंचायत’ के विनोद, अशोक पाठक ने साझा किया संघर्ष और गांव से जुड़ाव का सफर

जगन्नाथ संस्कृति और मातृभाषा को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने पर जोर

भगवान जगन्नाथ की संस्कृति का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि जगन्नाथ संस्कृति सेवा, समानता, सद्भाव और मानवता का संदेश देती है। ओडिशा की कला, साहित्य, संगीत, नृत्य और लोक परंपराएं उसकी विशिष्ट पहचान हैं। उन्होंने मातृभाषा और सांस्कृतिक विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने उत्कल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता रवीन्द्र नाथ सतपथी को ओड़िया समाज के प्रति उनके उल्लेखनीय योगदान और समर्पित सेवाओं के लिए सम्मानित किया।

ओडिशी नृत्य ने मोहा दर्शकों का मन

समारोह में नन्हे कलाकारों ने आकर्षक ओडिशी नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। महिला शाखा की सदस्यों ने पुष्प, शंख ध्वनि और पारंपरिक हुलहुली के माध्यम से राज्यपाल का ओड़िया रीति-रिवाज से भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी, अनूप सतपथी, उपाध्यक्ष सत्यव्रत महापात्र, कोषाध्यक्ष अधिवक्ता मनीष दास तथा कार्यकारिणी समिति के सदस्य जे.पी. लेंका, तरुण मोहंती, बादल भूयान, देवी दास, उमाशंकर पटनायक, अशोक भूयान, विजय किशोर मिश्रा, किशोर नायक, सुभाष राउल, सस्मिता पात्र, संघमित्रा पात्र, बिनोद दास, विभूति भूषण मिश्रा, ज्ञानरंजन स्वाईं, निरंजन कुमार, मनोज कुमार साहू और मनोरंजन गौड़ सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

महिला शाखा की ममता पात्र, कुमुदिनी प्रधान, भानु दास, मामुनी दास, स्निग्धा मोहंती, साधना मोहंती, मनोरमा महापात्र, जयश्री मोहंती और चिन्मयी सहित अन्य सदस्यों ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अंत में संयुक्त सचिव सुब्रत कुमार स्वाईं ने धन्यवाद ज्ञापन किया। समारोह ने ओड़िया समाज की एकता, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समर्पण को संरक्षित रखने के संकल्प को मजबूती प्रदान की।

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के साथ राष्ट्रभक्ति की प्रस्तुति

कार्यक्रम के दौरान बैंक ऑफ कर्नाटक के मैनेजर बिरंची नारायण परिडा ने भी सक्रिय सहयोग दिया। उन्होंने स्कूली बच्चों के साथ मिलकर देशभक्ति गीत ‘वंदे मातरम्’ और राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया। इस प्रस्तुति ने समारोह में राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश दिया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

ADITYAPUR NEWS: संविधान लोकतंत्र और नागरिक चेतना की आत्मा, आंबेडकर चौक पर SC-ST-OBC समन्वय समिति ने आयोजित की राष्ट्रीय संगोष्ठी

November 26, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: रमाकांत पांडेय के निधन पर धर्म रक्षिणी पुरोहित महासंघ ने जताया शोक, समाज ने दी श्रद्धांजलि

November 26, 2026

CHANDIL NEWS: नारायण प्राइवेट आईटीआई में मनाया गया संविधान दिवस, विद्यार्थियों ने लिया संवैधानिक मूल्यों को अपनाने का संकल्प

November 26, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.