Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर – राष्ट्रीय अजा आयोग के सदस्य डॉ योगेंद्र पासवान पहुँचें शहर, भाजपाईयों ने किया अभिनंदन
Top Stories

जमशेदपुर – राष्ट्रीय अजा आयोग के सदस्य डॉ योगेंद्र पासवान पहुँचें शहर, भाजपाईयों ने किया अभिनंदन

BJNN DeskBy BJNN DeskJanuary 20, 2019No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
जमशेदपुर।
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य डॉ. योगेंद्र पासवान दो दिवसीय जमशेदपुर दौरे के क्रम में रविवार को शहर पहुँचें। पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे वे बिष्टुपुर स्थित परिसदन पहुँचें जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों के लोगों ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री अनिल मोदी, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सतीश सिंह, जिला प्रवक्ता अंकित आनंद समेत अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंटकर आयोग के राष्ट्रीय सदस्य डॉ. योगेंद्र का स्वागत किया। उन्होंने अभिवादन स्वीकार्य करते हुए कार्यकर्ताओं संग सांगठनिक विषयों पर भी चर्चाएँ की।
● पश्चिमी घोड़ाबांधा में शौचालय से वंचित दलित महिलाओं ने आयोग से लगाई न्याय की गुहार, घोटालेबाजों पर एफआईआर की माँग 
पश्चिमी घोड़ाबांधा ग्राम पंचायत में शौचालय निर्माण के क्रम में हुए व्यापक घोटाला और फर्ज़ीवाड़े की शिकायत अनुसूचित जाति आयोग तक पहुँचीं। भाजपा जिला प्रवक्ता अंकित आनंद की अगुआई में स्थानीय उप-मुखिया रविशंकर पांडेय के संग महादलित परिवार की महिलाओं और वृद्ध जन ने अजा आयोग के राष्ट्रीय सदस्य डॉ. योगेंद्र पासवान से मिलकर न्याय की गुहार लगायी। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि शौचालय की राशि ग़बन कर वहाँ के मुखिया और जल सहिया राशि हड़प गए हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी के जाँच में भी इस घोटाले की पुष्टि हो चुकी है, बावजूद इसके आरोपियों पर अबतक प्राथमिकी दर्ज़ नहीं कि गयी। शिकायत करने वालों में से एक महादलित वयोवृद्ध रामा की शिकायत सुनकर आयोग के सदस्य डॉ. उपेंद्र पासवान अत्यंत भावुक हो गए। उन्होंने उपायुक्त को निर्देश देकर कार्यवाई कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान एक दलित परिवार की शौचालय लाभुक महिला अग्नि गोप ने स्वयं एवं अपने दस वर्षीय बच्ची को मुखिया द्वारा धमकाने की शिकायत भी की। आयोग की ओर से राष्ट्रीय सदस्य ने आश्वस्त किया कि किसी की धमकियों से डरने की ज़रूरत नहीं है, दोषियों पर निश्चित ही कड़ी कार्यवाई होगी।
● पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से मिलने घोड़ाबांधा पहुंचें डॉ. योगेंद्र
जमशेदपुर पहुँचें राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य डॉ. योगेंद्र पासवान भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद सपत्निक घोड़ाबांधा पहुँचें। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुंडा के आवास पहुँचकर शिष्टाचार भेंट की। पूर्व मुख्यमंत्री ने उन्हें टूसू पर्व की बधाई देते हुए अपने घर पर बनें गुड़ पीठा ख़िलाया। लगभग आधे घँटे मुलाकात के बाद वे कुशवाहा समाज के वनभोज कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए लौट गए। मुलाकात के दौरान पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा समेत उनकी पत्नी मीरा मुंडा के अलावे रूपेश कतियार, सतीश सिंह, अनिल मोदी, शिखा राय चौधरी, अंकित आनंद मौजूद थे। इससे पूर्व घोड़ाबांधा पहुँचने पर मण्डल के कार्यकर्ताओं में भी उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में घोड़ाबांधा मण्डल के खोगेश पॉल, नीरज शर्मा, संतोष शार्दूल, विनोद प्रसाद, पंकज मिश्रा, रूपेश कुमार, विकास सहाय समेत अन्य मौजूद थे।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: 5 राज्यों के चुनाव परिणामों पर गुजराती सनातन समाज में भारी जश्न, पूर्व सांसद आभा महतो हुईं शामिल

May 6, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर स्कूल टी-20 लीग में चिन्मया विद्यालय की धमाकेदार जीत, विग इंग्लिश स्कूल को 76 रनों से रौंदा

May 5, 2026

HAJIPUR NEWS: विक्रमशिला सेतु पर यातायात बाधित, यात्रियों की सुविधा के लिए सरायगढ़ और देवघर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

May 5, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.