
जमशेदपुर।
टाटा स्टील प्रोसेसिंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड कंपनी अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों के तहत दिव्यांगजनों के मध्य व्हील चेयर वितरित करेगी। कंपनी द्वारा अपने सीएसआर के तहत बीते दिनों शहर की सामाजिक संस्था ‘समाधान’ को के आग्रह पर व्हीलचेयर के मद में सहयोग की गयी थी। इसी क्रम में समाधान ने मंगलवार 06 अक्टूबर को साकची स्थित होटल कैनेलाईट में दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर सौंपेगी। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से टीएसपीडीएल कंपनी के वरीय अधिकारी मौजूद रहेंगें। उक्त जानकारी समाधान संस्था की कार्यकारी अध्यक्ष बीना अरुण ख़िरवाल ने दिया। बताया कि ऐसे दिव्यांगजन जिन्हें व्हीलचेयर की सतत अनिवार्यता हो, वे समाधान संस्था से दूरभाष संख्या 9835546418 एवं 7979043747 पर संपर्क कर आग्रह कर सकतें है।

