दो लाख का ईनामी उग्रवादी था अजय पुर्ती
चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस को आज पीएलएफआई उग्रवादियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
– वर्षों से पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना एवं खूंटी जिले में सक्रिय रहे दो लाख के इनामी अजय कुर्ती समय 8 लोगों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। अजय पूर्ति के खिलाफ पश्चिमी सिंहभूम जिले में 43 अपराधिक मामले दर्ज हैं जबकि सात मामले खूंटी जिले में दर्ज हैं। पुलिस को अजय पुर्ती की और उसके सहयोगियों की वर्षों से तलाश थी। इनकी गिरफ्तारी बंदगांव थाना क्षेत्र से हुई है, जिसमें इनकी निशानदेही पर कई हथियार एवं अन्य जरूरी सामान भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने आज शाम मीडिया को बताया कि इनके सक्रिय होने की सूचना पर चक्रधरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नाथू सिंह मीणा के नेतृत्व में एक अभियान शुरू किया गया था और इस अभियान दल के द्वारा सूचना के सत्यापन के दौरान इनकी गिरफ्तारी संभव हो पाई इसमें जिला पुलिस के साथ सीआरपीएफ की भी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण रही है।
