नदी घाटों पर रोशनी और चेंजिंग रूम की व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे गोताखोर
आदित्यपुर। छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आदित्यपुर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। निगम क्षेत्र के सभी 35 वार्डों में साफ-सफाई का कार्य अंतिम चरण में है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नदी एवं छठ घाटों पर विशेष इंतजाम किए गए हैं।
READ MORE :ADITYAPUR NEWS: गम्हरिया में श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट का भव्य कीर्तन महोत्सव, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
घाटों पर रोशनी और चेंजिंग रूम की व्यवस्था
नगर निगम की ओर से छठ घाटों की साफ-सफाई कराई गई है। व्रतधारियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों पर रोशनी की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही महिलाओं और व्रतधारियों को अर्घ्य देने के बाद कपड़े बदलने में परेशानी न हो, इसके लिए चेंजिंग रूम भी बनाए गए हैं।
READ MORE :ADITYAPUR NEWS: छठ पूजा पर सुरक्षा चाक-चौबंद, सपड़ा दोमुहानी घाट पर पुलिस ने तैनात की विशेष गोताखोर टीम
सुरक्षा के लिए गोताखोरों की तैनाती
छठ के दौरान नदी घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए गोताखोरों की व्यवस्था भी की गई है। घाटों पर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए यह इंतजाम महत्वपूर्ण होगा।
नगर निगम का प्रयास है कि छठ व्रतियों को घाटों पर स्वच्छता, रोशनी और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हों, ताकि वे बिना किसी परेशानी के पूजा-अर्चना कर सकें।

