गोपबंधु सदन में धार्मिक श्रद्धा के साथ जुटीं महिलाएं, छात्रा स्वर्णप्रभा बस्तिया की रंगोली बनी आकर्षण का केंद्र
जमशेदपुर। उत्कल एसोसिएशन के गोपबंधु सदन में महिला शाखा की ओर से पारंपरिक हबीष अन्न मिलन कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इसमें एसोसिएशन के ट्रस्टी, टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) के चिकित्सक, कार्यकारिणी समिति के सदस्य, महासचिव और बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
READ MORE :ADITYAPUR NEWS: छठ महापर्व को लेकर आदित्यपुर नगर निगम की तैयारी पूरी, 35 वार्डों में सफाई अंतिम चरण में
स्वर्णप्रभा की रंगोली ने मोहा मन
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण चिन्मया विद्यालय की कक्षा 11वीं की छात्रा स्वर्णप्रभा बस्तिया द्वारा बनाई गई आकर्षक रंगोली रही। रंगोली की सुंदरता और रचनात्मकता की उपस्थित लोगों ने सराहना की।
कार्तिक मास में हबीष व्रत का विशेष महत्व
ओड़िया संस्कृति में कार्तिक मास को धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष महत्व प्राप्त है। इस दौरान महिलाएं पारंपरिक रूप से हबीष व्रत का पालन करती हैं। व्रत के अवसर पर विशेष रूप से मूंग दाल से तैयार हबीष डालमा सहित विभिन्न पारंपरिक व्यंजन बनाए जाते हैं। इन व्यंजनों में प्याज और लहसुन का इस्तेमाल नहीं किया जाता।
READ MORE :Jamshedpur News :छठ महापर्व को लेकर SSP डॉ० ऐहतेशाम वकारिब ने की हाई-लेवल बैठक, घाटों पर CCTV और ड्रोन से रहेगी कड़ी नजर
सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की पहल
हबीष अन्न मिलन के माध्यम से ओड़िया समाज की समृद्ध धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने का प्रयास किया गया। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, रीति-रिवाजों और पारंपरिक खानपान से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को खास बना दिया।


