
दक्षिण बहाल काली मंदिर में चोरी करने के प्रयास को ग्रामीणों ने नाकाम कर दिया। ग्रामीणों की सजगता के कारण चोरी करने का औजार छोड़कर मौके से चोर फरार हो गया।

JAMTARA
: मंगलवार देर रात को दक्षिण बहाल काली मंदिर में चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया। लेकिन वह असफल रहा। मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि एक चोर मंदिर के गेट का ताला काट रहा था। तभी ग्रामीणों को सूचना मिली कि मंदिर में चोरी हो रही है। सूचना मिलते ही ग्रामीण चोर को पकड़ने के लिए इकट्ठा होने लगे। इतने में चोर को भनक लग गया और वह अपने सारे चोरी करने का औजार छोड़कर मौके से फरार हो गया। वही ग्रामीणों ने इसकी सूचना जामताड़ा थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर चोरी करने का सारा औजार बरामद कर लिया है। साथ ही एक साइकिल को भी बरामद किया गया है। बता दें कि 1 महीने पूर्व मंदिर गेट और दान पेटी का ताला तोड़कर लाखों की सामान की चोरी कर ली है। लेकिन उस चोरी घटना का उद्भेदन करने में अब तक पुलिस को सफलता नहीं मिली है। वही अज्ञात चोरों द्वारा दूसरी बार घटना को अंजाम देने का प्रयास किया गया है। पुलिस ने बताया कि चोर को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। बता दें कि जामताड़ा में इन दिनों चोरी, लूट, डकैती, छिनतई की वारदात बढ़ गई है।

