
जमशेदपुर।उर्विता संस्था , रेडियो धूम 104.8 एफ. एम. एवम सेन्टर फ़ॉर वर्ल्ड सोलिडिट्री के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं के लिए मास्टर शेफ प्रतियोगिता का आयोजन टेल्को खडंगाझार बाजार कार पार्किंग में दिनांक 09 मार्च 2019 को संध्या 4.00 बजे से 7.00 बजे तक होने जा रही है जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी होगी। उर्विता की सचिव नीना शर्मा ने बताया कि लोगो मे सुरक्षित भोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से गैर परंपरागत भोजन जो अब लुप्त होते जा रहे है, लेकिन इनमें पोषक तत्वों का भरमार होता है, इनको बढ़ावा देना है। इस दौरान जैविक तरीके से किसानों द्वारा उगाये जा रहे सब्जियों की प्रदर्शनी भी लगाया जाएगा। रेडियो धूम द्वारा मनोरंजक साथ ही साथ ज्ञानवर्धक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे।



