Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » UPSC Civil Services 2020 Results: सिविल सेवा फाइनल रिजल्ट जारी,बिहार के शुभम कुमार सिविल सेवा के परीक्षा में टॉपर बने
Breaking News

UPSC Civil Services 2020 Results: सिविल सेवा फाइनल रिजल्ट जारी,बिहार के शुभम कुमार सिविल सेवा के परीक्षा में टॉपर बने

BJNN DeskBy BJNN DeskSeptember 24, 2021Updated:September 24, 2021No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जनवरी, 2021 में आयोजित सिविल सेवा परीक्षा,2020 के लिखित भाग तथा अ‍गस्त-सितंबर, 2021 में आयोजित व्यक्तित्व परीक्षण हेतु साक्षात्कार के परिणामों के आधार पर शुक्रवार को परीक्षा परिणाम जारी किये.
नयी दिल्ली सिविल सेवा परीक्षा 2020 का फाइनल रिजल्ट (UPSC Civil Services 2020 Results) जारी कर दिया गया है. 761 उम्मीदवार उत्तीर्ण घोषित किये गये हैं. संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने इन्हें नियुक्त करने की अनुशंसा कर दी है. पुरुष वर्ग में शुभम कुमार और महिला वर्ग में जागृति अवस्थी ने सबसे ज्यादा अंक हासिल किये हैं. उत्तीर्ण उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और केंद्रीय सेवाओं, ग्रुप ‘क’ तथा ग्रुप ‘ख’ में नियुक्त किया जायेगा. संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जनवरी, 2021 में आयोजित सिविल सेवा परीक्षा,2020 के लिखित भाग तथा अ‍गस्त-सितंबर, 2021 में आयोजित व्यक्तित्व परीक्षण हेतु साक्षात्कार के परिणामों के आधार पर शुक्रवार को परीक्षा परिणाम (UPSC Civil Services 2020 Results) जारी किये. सामान्य वर्ग के 263 उम्मीदवारों को सिविल सेवा परीक्षा (UPSC Civil Services 2020 Results) में सफलता मिली है, जबकि आर्थिक रूप से पिछड़े 86 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास कर ली है. अन्य पिछड़ा वर्ग के 229, अनुसूचित जाति के 122 और अनुसूचित जनजाति के 61 उम्मीदवार सिविल सेवा की परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित किये गये हैं.
देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले शीर्ष 25 उम्मीदवारों में 13 पुरुष और 12 महिलाएं हैं. सफल अभ्यर्थियों में 25 नि:शक्त शामिल हैं. इनमें से 7 ऑर्थोपेडिकली हैंडीकैप, 4 नेत्रहीन, 10 श्रवणहीन और 4 ऐसे अभ्यर्थी थे, जिनमें कई नि:शक्तता थी.
सिविल सेवा परीक्षा (UPSC Civil Services 2020 Results) में टॉप करने वाले शुभम कुमार आईआईटी बंबई से बीटेक (सिविल इंजीनियरिंग) की पढ़ाई कर चुके हैं. जागृति अवस्थी सेकेंड टॉपर हैं. महिलाओं के वर्ग में जागृति टॉपर हैं. जागृति ने MANIT भोपाल से बीटेक (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) की पढ़ाई की है.
180 IAS, 36 IFS, 200 IPS अधिकारी
यूपपीएससी की ओर से जारी रिजल्ट के मुताबिक 180 उम्मीदवारों को आईएएस में नियुक्ति मिलेगी, जबकि 36 को आईएफएस में, 200 को आईपीएस में, 302 को सेंट्रल सर्विसेज ग्रेड ए में और 118 को ग्रेड बी में नियुक्ति दी जायेगी.
कुल 180 आईएएस अफसरों में 72 सामान्य वर्ग से होंगे, जबकि आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग से 18, ओबीसी के 49, एससी के 28 और एसटी वर्ग से 13 आईएएस अधिकारी चुने गये हैं.
आईएफएस अधिकारियों की बात करें, तो 15 सामान्य वर्ग से हैं, जबकि 3 ईडब्ल्यूएस, 10 ओबीसी, 5 एससी और 3 एसटी वर्ग से. 200 आईपीएस में सबसे ज्यादा 80 सामान्य वर्ग से हैं. 20 ईडब्ल्यूएस, 55 ओबीसी, 30 एससी और 15 एसटी श्रेणी के उम्मीदवार चयनित हुए हैं.
UPSC ने कहा है कि सिविल सेवा परीक्षा, 2020 का परिणाम दिल्ली हाईकोर्ट के समक्ष लंबित रिट याचिका (सी) संख्या 5153/2020 और 7351/2020 के परिणाम के अधीन होगा.
साथ ही कहा है कि संघ लोक सेवा आयोग के परिसर में परीक्षा भवन के नजदीक एक ‘सुविधा काउंटर’ मौजूद है. उम्मीदवार अपनी परीक्षा/भर्ती से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी/स्पष्टीकरण, व्यक्तिगत रूप से अथवा टेलीफोन नंबर 23385271/23381125/23098543 पर सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच सभी वर्किंग डे में प्राप्त कर सकते हैं.
यहां देखें सिविल सर्विसेज के रिजल्ट
सिविल सर्विसेज के रिजल्ट संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट http//www.upsc.gov.in पर भी उपलब्ध है. 15 दिन के भीतर अंक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे.

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Ranchi NEWS: झारखंड में पूर्वी भारत का पहला सरकारी विमानन प्रशिक्षण संस्थान, हेमंत सोरेन करेंगे शुभारंभ

July 22, 2026

Ranchi NEWS: झारखंड के पुरस्कार-विजेता फिल्मकारों ने की सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात, मिला समर्थन

July 22, 2026

Jamshedpur NEWS: भुइयांडीह ब्राह्मण टोला में जलजमाव से हाहाकार, जदयू ने TSUISL महाप्रबंधक से की स्थायी समाधान की मांग

July 22, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.