Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » आज है हिंदी और बांग्ला फिल्मों के महान संगीतकार सचिन देव बर्मन का जन्मदिन         
Breaking News

आज है हिंदी और बांग्ला फिल्मों के महान संगीतकार सचिन देव बर्मन का जन्मदिन         

BJNN DeskBy BJNN DeskOctober 1, 2021No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

 काली दास पाण्डेय

भारतीय फिल्म जगत को संगीतकार सचिन देव बर्मन द्वारा दिये गए योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। सचिन देव बर्मन ने अपने करियर की शुरूआत कलकत्ता रेडियो स्टेशन पर गायक के तौर पर की। यहीं पर से उनका बंगाल के लोक संगीत से जुड़ाव शुरू हुआ जो कि उनके कर्णप्रिय गानों में भी सुनाई देता हैं। साल 1932 में उनका पहला गाना “खमाज” रिलीज़ किया गया। इस दौरान वह बंगाली फिल्म के अपने करियर में सर्वश्रेष्ठ दौर में पहुंचे। उन्होंने 2 साल में 131 गाने रिकॉर्ड किये। बंगाली फिल्मों में नाम कमाने के बाद वह वर्ष 1944 में कलकत्ता से मुंबई की और रवाना हुए। यहाँ फिल्म निर्माता सशाधर मुखर्जी की दो फिल्मों में संगीत दिया। लेकिन हिंदी फिल्मों में उन्हें नाम और शोहरत 1947 में आई फिल्म ‘दो भाई’ के जरिये मिली।सचिन देव बर्मन का हिंदी फिल्मों में जादू 1960 और 70 के दशक तक छाया रहा। वह एक अकेले संगीतकार थे। जिनकी जुगलबंदी मो. रफ़ी और किशोर कुमार दोनों के साथ बहुत चर्चित हुई। गाइड, आराधना, अभिमान, अनुराग जैसी फिल्मों के संगीत के लिए सचिन देव बर्मन को अभी भी याद किया जाता है।1969 की फिल्म आराधना में भी सचिन देव बर्मन (एसडी बर्मन) का ही संगीत था। इस फिल्म से जहाँ एक ओर सुपरस्टार राजेश खन्ना का उदय हुआ वहीं, गायक किशोर कुमार के करियर को भी नई ऊंचाई मिली। 1 अक्टूबर 1906 को कोमिल्ला शहर (अब बांग्लादेश में) में जन्मे सचिन देव बर्मन एक शाही परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनकी माता निर्मला देवी मणिपुर की राजकुमारी थी। वहीं उनके पिता नाबादविपचन्द्र देव बर्मन त्रिपुरा के महाराजा थे। सचिन देव बर्मन की आरंभिक शिक्षा अगरतला के कुमार बोर्डिंग स्कूल में हुई थी। इसके बाद उन्होंने युसूफ स्कूल और कोमिल्ला जिला से अपनी पढाई पूरी की। सचिन देव बर्मन ने वर्ष 1938 में मीरा देव बर्मन से शादी की थी। जिनसे उन्हें पुत्र के रूप में राहुल देव बर्मन (आर डी बर्मन) प्राप्त हुए। आगे चलकर आर. डी. बर्मन भी पिता की तरह एक महान संगीतकार बने। सचिन दा को पद्मश्री (1969) नेशनल अवार्ड्स (1970 और 1974) और फिल्मफेयर अवार्ड (1954 और 1973 ) से नवाज़ा जा चुका है। फिल्म ‘मिली'(1975) का गीत ‘बड़ी सूनी-सूनी है…’ की रिकॉर्डिंग के दौरान एसडी बर्मन अचेतन अवस्था में चले गए। हिन्दी सिने जगत को अपने मधुर संगीत से सराबोर करने वाले सचिन दा 31 अक्टूबर 1975 को 69 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए। सचिन देव बर्मन ने संगीत की दुनिया में जो योगदान दिया वह आज भी अविस्मरणीय है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: SPSB Inter Steel Plant Swimming Championship 2026

July 27, 2026

ADITYAPUR NEWS: ₹15,000 के विवाद में दोस्त पर चापड़ से हमला करने वाला विशु महतो गिरफ्तार, भेजा गया जेल

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS; Iडिमना लेक दुर्घटना: “सिर्फ प्रतिबंधित क्षेत्र का बोर्ड काफी नहीं

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.