जमशेदपुर।
फ़ास्ट स्टेप और ऑल सीजन फार्म फ्रेश के संयुक्त तत्वाधान में जमशेदपुर के सोनारी स्थित ट्राइबल कल्चरल सोसायटी में आयजित तीन दिवसीय फिटनेस फेयर का रविवार को समापन हो गया। फेयर के अंतिम दिन विभिन्न तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ जिसमे चित्रकला, नृत्य, बॉडी बिल्डिंग और अन्य तरह के प्रतियोगिताए शामिल थी. इसमें विजेता हुए प्रतिभागियों को दिनेश कुमार ने सम्मानित किया गया और उनका उत्साह बढाया. इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महानगर जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार उपस्थित रहे. वैसे यह फेयर जैविक खेती और ऑर्गेनिक फल व सब्जियों को बढावा देने के लिए झारखंड में पहली बार लगाया गया था। जहाँ अलग अलग स्टाल भी लगाये गए थे जिसमे जैविक सब्जियों और फलो को दर्शाया गया था, वहीँ यहाँ पहुँचने वाले लोगों को फिट रहने के गुर भी यहाँ बताये गए. यहाँ लगे स्टाल का अवलोकन करने के बाद जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने आयोजको की सराहना करते हुए कहा की झारखण्ड के कृषको को एक नयी दिशा देने के उद्देश्य से ऑल सीजन फार्म फ्रेश कार्य कर रही है उन्होंने ऑल सीजन फार्म फ्रेश के निदेशक सह प्रोप्राइटर की सराहना की.वही इस प्रतियोगिता में हिल टॉप स्कूल के 11 वी का छात्र राजीव कुमार शर्मा ने शहीदों श्रद्धांजलि दिया साथ ही साथ उनके सम्मान में एक लाइव पेंटिंग भी बनाई जो लोगो को खूब भा रही है,,,




