
जमशेदपुर।


पूर्वी सिहभूम जिले में दो अलग अलग थाना क्षेत्र नें करीब 46 करोड़ की जी एस टी चोरी के घोटाले के मामले में जिला पुलिस ने बिहार पुलिस की मदद से तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनो अभियुक्त बिहार के पटना जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र के है।
इस सबंध में एस एस पी अनुप बिऱथरे ने बताया कि बीते वर्ष 2018 में बिष्टुपुर थाना मे करीब 37 करोड़ और टेल्को थाना में 9 करोड़ रुपए की जीएसटी के चोरी का मामला दर्ज कराया गया था। इस मामले में सीसीआर (डीएसपी) के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। उस टीम ने पटना पुलिस की सहायता से पटना के पाटलीपुत्र थाना क्षेत्र के नेहरुनगर के आनन्द हेरिटेज अपार्टमेंट के रहने वाले अभिजीत कुमार. इसी थाना क्षेत्र के प्रदीप कुमार और दानापुर के गोकुलफास्ट फुड आशुतोष कुमार, को गिरफ्तार किया गया है। उन्होने कहा कि जमशेदपुर पुलिस के लिए काफी बड़ी सफलता है। यह लोग फर्जी कंपनी बनाकर इस प्रकार का कार्य करते थे।

