
जमशेदपुर।


झारखंड सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री श्री सरयू राय ने आज नगर विकास एवं जिला योजना अनाबद्ध निधि के मद से निर्मित लगभग 1 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत के तीन योजनाओं का उद्घाटन किया। इन योजनाओं में सोनारी कैलाशनगर में तालाब का सौंदर्यीकरण, कदमा रामजनमनगर सामुदायिक भवन के ऊपरी तल का निर्माण तथा सोनारी वीर मंच सामुदायिक भवन के ऊपरी तल का निर्माण का उद्घाटन होना शामिल है। इस अवसर पर मंत्री श्री राय ने लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि स्थानीय लोगों के लिए ही कौलाशनगर तालाब का सौन्द्रीयकरण लगभग 78 लाख रुपये की लागत से की गयी है। इस तालाब का देखरेख यहाँ के स्थानीय लोग ही करेंगे तथा तालाब को स्वच्छ रखने में मदद करेंगे। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में तालाब के चारों और ग्रिल तथा गेट का निर्माण कराया जाएगा तथा इसके चारों और पेड़ पौधे लगाए जाएंगे।
पहले यह तालाब गंदगियों से भरा हुआ था तथा बदबू के कारण बस्तीवासी परेशान थे। बस्तीवासियों ने जब इस समस्या से मंत्री सरयू राय को अवगत कराया तो उन्होंने इसके लिए नगर विकास विभाग में अनुशंसा भेजी। उसके बाद तालाब की सफाई तथा गहराईकरण की गयी। तालाब के चारों और वाकिंग ट्रैक का निर्माण कराया गया है। वहाँ बैठने की सुविधा भी उपलब्ध है तथा रोशनी की व्यवस्था की गई है। अभी यहाँ के निवासियों को स्वच्छ वातावरण मिल रहा है जिससे बस्तीवासी काफी खुश हैं तथा उन्होंने इस कार्य की सराहना की है।
इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, विधायक प्रतिनिधि चितरंजन वर्मा, मुकुल मिश्रा, जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार, मनोज सिंह, दीपक पारीक, चुन्नू भूमिज, दीपु सिंह, आशुतोष राय, अधिवक्ता दिलीप सिंह, संजीव सिंह, मानिक सिंह, महावीर सिंह, ओम प्रकाश सिंह, धनन्जय महतो, दिलीप दास, मनीष पाण्डेय, प्रदीप सिंह, बुद्धेश्वर कर्मकार, राजु सिंह, अरविंद महतो, अशोक सिंह, सुजाता सरकार, माया साहु, तारक मुखजी्र, मनोज सिंह, कविता सिंह मुंडा, लालजी प्रसाद, हीरालाल रजक सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं बस्तीवासी उपस्थित थे।

