जमशेदपुर -देश की एकता और अखंडता के संकल्प के साथ दौड़े भाजपाई 

55
जमशेदपुर।
लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती गुरुवार को एकता दिवस के रूप में स्मरण हुई। इस दौरान जमशेदपुर में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित एकता दौड़ में भारतीय जनता पार्टी के भी सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शिरकत किया। देश की एकता और अखंडता के दृढ़ संकल्प के साथ भाजपाईयों ने रन फॉर यूनिटी में दौड़ लगाई। उक्त कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार की अगुआई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने सरदार पटेल को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि देश की विखंडित रियासतों को एकसूत्र में बाँधने में सरदार पटेल का अप्रतिम योगदान सदैव वंदनीय और स्मरणीय रहेगी। सरदार पटेल ने राष्ट्रीयता की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वाहन सर्वदा राष्ट्रहित में किया। उन्होंने लोगों से उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वाहन किया। मौके पर विशेष रूप से दिनेश कुमार,राजकुमार सिंह,देवेंद्र सिंह,विनोद सिंह,नंदजी प्रसाद,राकेश सिंह,अमरजीत सिंह राजा,शैलेश वर्मा,पंकज सिन्हा, गौतम प्रसाद,श्रीराम प्रसाद,अजय श्रीवास्तव,संजीव सिन्हा,नवजोत सिंह सोहेल,काजू सांडिल्य,तेजेंदर सिंह,गौतम दास, सीमा जायसवाल,नेहा झा,प्रीति झा, अरविंदर कौर समेत अन्य मौजूद थे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More