Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR-भाजपाइयों ने घरों में परिवारजनों के संग किया योग, करें योग रहे निरोग का नारा दिया।
Top Stories

JAMSHEDPUR-भाजपाइयों ने घरों में परिवारजनों के संग किया योग, करें योग रहे निरोग का नारा दिया।

BJNN DeskBy BJNN DeskJune 21, 2021No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

पूर्व सीएम, सांसद, पूर्व विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष समेत अन्य नेताओं ने योगासन कर लोगों को किया जागरूक।

जमशेदपुर। कोरोना महामारी के बीच लौहनगरी जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। वर्ष 2015 से लगातार मनाए जा रहे ‘योग दिवस’ के मौके पर इस बार कोविड-19 की वजह एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने घर में रहकर ही परिवार के साथ योगासन किया। जमशेदपुर महानगर अंतर्गत विभिन्न मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने योग की विभिन्न क्रियाओं के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने योग की तस्वीरों को सोशल मीडिया के माध्यम से साझा कर देशवासियों को योग के प्रति प्रेरित किया।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने आवास पर योग किया। उन्होंने योग की तस्वीर साझा करते हुए कहा कि योग हमारे शरीर, मन और आत्मा को ऊर्जान्वित करता है। प्रतिदिन की भांति अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास किया। वैश्विक महामारी कोरोना में योग का महत्व बड़ी संख्या में लोगों ने समझा और इसे अपनाया है। उन्होंने झारखंडवासियों से अपील कर कहा कि योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान दें।

जमशेदपुर के लोकप्रिय सांसद विद्युत वरण महतो ने बिस्टुपुर स्थित अपने आवास पर योग किया। उन्होंने योग को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत इक्षाशक्ति एवं प्रयास से योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।

भाजपा महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महानगर के कार्यकर्ताओं ने कोरोना महामारी के चलते परिवारजनों के संग अपने घरों पर योग किया। हमें योग को अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा बनाना होगा। योग ना सिर्फ लोगों को निरोग रखता है, बल्कि मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है। आज योग की ख्याति पूरे दुनिया में फैल रही है। लोग इसे अपनी जिंदगी में उतार रहे हैं।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने अपने घर में योग किया। उन्होंने कोरोना महामारी से लड़ाई में योग को बड़ा हथियार बताते हुए लोगों से योग करने की अपील की।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, बिनोद सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, राजकुमार श्रीवास्तव, नंदजी प्रसाद, दिनेश कुमार, राजकुमार सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, राजेश शुक्ल, भरत सिंह, विकास सिंह समेत जिला उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, बारी मुर्मू, महामंत्री अनिल मोदी, राकेश सिंह, जिला मंत्री पुष्पा तिर्की, जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, पप्पू सिंह, मनोज राम, कोषाध्यक्ष राजीव सिंह, कार्यालय प्रभारी बोलटू सरकार, मीडिया प्रभारी प्रेम झा, आईटी सेल प्रभारी नारायण पोद्दार, कौस्तव रॉय, मणि मोहंती, सोशल मीडिया प्रभारी बिनोद कुमार सिंह, ज्ञान प्रकाश, राकेश बाबू, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, किसान मोर्चा अध्यक्ष मुचीराम बाउरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति अधिकारी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद निसार, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष अजीत कालिंदी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष बीनानंद सिरका समेत महानगर के सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी व अन्य कार्यकर्ताओं ने योग किया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: SPSB Inter Steel Plant Swimming Championship 2026

July 27, 2026

ADITYAPUR NEWS: ₹15,000 के विवाद में दोस्त पर चापड़ से हमला करने वाला विशु महतो गिरफ्तार, भेजा गया जेल

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS; Iडिमना लेक दुर्घटना: “सिर्फ प्रतिबंधित क्षेत्र का बोर्ड काफी नहीं

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.