
ब्रेकथ्रू इनोवेशन, टेक्नोलाॅजी और चपलता टाटा स्टील के भविष्य को संचालित करेगी: श्री टी वी नरेंद्रन


जमशेदपुर, 1 जनवरी 2020ः टाटा स्टील ने अपने सभी लोकशनों में गेट-टूगेदर और केक कटिंग के साथ नव वर्ष 2020 का जश्न मनाया। जमशेदपुर में एक गेट-टूगेदर वक्र्स जनरल ऑफिस अपर लॉन में आयोजित किया गया, जहां टाटा स्टील के वरीय व सेवानिवृत्त अधिकारी, सभी वाईस प्रेसिडेंट, टाटा स्टील ग्रुप कंपनियों के हेड और टाटा वर्कर्स यूनियन (टीडब्ल्यूयू) के पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
टाटा स्टील के सीईओ और एमडी, श्री टी वी नरेंद्रन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, ’’पिछले कुछ वर्षों में हमने कई कठिन निर्णय ले कर, अपनी साइटों पर परिचालन क्षमता बढ़ा कर, नए व्यवसाय का निर्माण और नए उत्पादों व बाजारों को विकसित कर और भारत के व्यापार को व्यवस्थित और स्वभाविक तरीके से मजबूत कर खुद को संरचनात्मक रूप से मजबूत बनाने पर काम किया है। हम एक कठिन उद्योग में हैं, जो समय-समय पर डाउन सायकल से गुजरता है। हमारा उद्देश्य है कि हम कभी भी किसी डाउन सायकल को व्यर्थ न जाने दें। इसका उपयोग एक उज्जवल भविष्य बनाने के लिए करना है।
’’ब्रेकथ्रू इनोवेशन, टेक्नोलाॅजी दिखाने और दुनिया में सबसे प्रशंसित कंपनी बनने के लिए हमें अपने काम में और अधिक चपलता लाने की आवश्यकता है। फ्यूचर रेडी होने में, हमें बाहरी प्रतिस्पर्धा से निपटने के लिए नैतिकता, सुरक्षा और निरंतर सुधार की अपनी संस्कृति को मजबूत करना होगा और आगे चपलता को आत्मसात करना होगा। यहां तक कि जब हम खुद को संरचनात्मक और सांस्कृतिक रूप से फ्यूचर रेडी बनायेंगे, तब भी हम खुद को वित्तीय रूप से फ्यूचर रेडी बनाना चाहेंगे।”
इस अवसर पर नाॅलेज मैनेजमेंट 4.0 को भी लॉन्च किया गया, जो प्रभावी संगठन-व्यापी शिक्षा सुनिश्चित करने का एक नया मंच है।
श्री सुधांशु पाठक, वीपी, (स्टील मैन्युफैक्चरिंग) ने कार्यक्रम का संचालन किया और वित्त वर्ष 2020 के पिछले 9 महीनों में टाटा स्टील की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। टाटा स्टील के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ जे जे ईरानी ने संस्थान में खुशियों की संस्कृति को बढ़ावा देने की बात कही। श्री आर रवि, प्रेसिडेंट, टाटा वर्कर्स यूनियन ने यूनियन की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। वोट ऑफ़ थैंक्स अवनीश गुप्ता, वीपी (शेयर्ड सर्विसेज ऐंड टीक्यूएम) ने दिया।
जेआरडी स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स और सेंटर फॉर एक्सीलेंस में एक अन्य केक कटिंग समारोह में श्री नरेंद्रन ने टाटा स्टील के समक्ष चुनौतियों और अवसरों को दोहराया।

