Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Tata Literature Live! द मुंबई लिटफेस्ट 2021 में होगा शानदार प्रतिभा का दर्शन
Breaking News

Tata Literature Live! द मुंबई लिटफेस्ट 2021 में होगा शानदार प्रतिभा का दर्शन

BJNN DeskBy BJNN DeskOctober 21, 2021No Comments6 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

मुंबई,:  दुनिया के कुछ सबसे अच्छे लेखकों, विचारकों और कलाकारों को प्रस्तुत करने की परंपरा को मुंबई का नामचीन साहित्य समारोह टाटा लिटरेचर लाइव! द मुंबई लिटफेस्ट अपने 12वे संस्करण में भी जारी रख रहा है। 18 से 21 नवंबर तक इस साहित्य समारोह का वर्च्युअल आयोजन किया जाएगा। कोविड-19 महामारी की वजह से टाटा लिटरेचर लाइव! द मुंबई लिटफेस्ट का ऑनलाइन आयोजन करने का यह लगातार दूसरा साल है। इस वर्ष के फेस्टिवल की विशेष कड़ी तैयारियां की गयी हैं ताकि प्रतिभागी और दर्शक दोनों असाधारण गुणवत्तापूर्ण समय बिता सकें।

 

पिछले वर्षों की तरह, इस बार भी साहित्य, कविता, फिलॉसोफी, विज्ञान, उद्यम और कला क्षेत्र के विख्यात अंतरराष्ट्रीय लेखक, विचारक और कलाकार इसमें हिस्सा लेंगे – अमितव घोष, सलमान रुश्दी, ऐनी एनराइट, स्टीवन पिंकर, निक हॉर्नबी, शशि थरूर, इंद्रा नूयी, डेविड बाल्डैकी, आशीष नंदी, गुयेन फान कु माई, विद्या देहजिया, मार्टिन केम्प, रेबेका सोलनिट, रस्किन बॉन्ड, अमीश, नीना गुप्ता, अश्विन सांघी, मैथ्यू वेनर, मार्लन जेम्स, शोभा डे, रटगर ब्रेगमैन, एमी ब्लेकमोर, मैट हैग, हीथर मॉरिस, थॉमस होमर-डिक्सन, डॉली ठाकोर, जोनाथन ड्रोरी, हिलेरी लीचर, डैनियल लिबरमैन, फराह बशीर, संजेना साथियन इनमें शामिल होंगे।

 

टाटा लिटरेचर लाइव! द मुंबई लिटफेस्ट की अपनी खास परंपरागत विशेषताएं हैं जिनका दर्शक हर साल इंतज़ार करते हैं, उन सभी को इस साल भी शामिल किया जाएगा – प्रतिष्ठित साहित्यिक व्यक्तित्व को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड; वार्षिक पोएट लॉरेट को प्रस्तुति; द ग्रेट डिबेट; बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रमों का हर दिन आयोजन, और फिक्शन और नॉन-फिक्शन श्रेणियों में पहली किताब और साल की सबसे बढ़िया किताब को प्रतिष्ठित टाटा लिटरेचर लाइव! द मुंबई लिटफेस्ट लिटररी अवार्ड्स, बिज़नेस बुक ऑफ़ द ईयर और पब्लिशर ऑफ़ द ईयर पुरस्कार।

 

दो साल पहले से लिटफेस्ट के साथ बच्चों के लिए विशेष तौर पर लिटिल फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है, यह अपनी तरह का पहला बाल साहित्य महोत्सव है, जो इस बार भी लिटफेस्ट के साथ-साथ ही होगा। कैंपस फेस्टिवल का भी आयोजन किया गया है, जिसमें खास तौर पर कॉलेज छात्रों के लिए प्रतिभागी लेखकों द्वारा एक वार्ता श्रृंखला होगी।

हर बार कुछ न कुछ नया प्रस्तुत करने की टाटा लिटरेचर लाइव! द मुंबई लिटफेस्ट की परंपरा को हमेशा निभाया जाता है। इस साल इसमें भारतीय भाषाओं को लाया जा रहा है, मराठी में एक प्रस्तुति के साथ मराठी गद्य और कविता पर एक-एक सत्र का आयोजन किया जाएगा।

 

2021 का टाटा लिटरेचर लाइव! द मुंबई लिटफेस्ट इसके संस्थापक और संस्थापक-निदेशक अनिल धारकर को एक श्रद्धांजलि होगा। उनका मार्च 2021 में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के लिए एक साहित्य महोत्सव की अवधारणा का बीड़ा उठाया और अपने ज्ञान, पहुंच और अतुलनीय प्रयासों के बल पर इसे  अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विख्यात और सम्मानित मंच बनाया। फेस्टिवल में इसके कार्यकारी निदेशक शशि बालिगा की स्मृति को भी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी, जिनका मई 2021 में कोविड-19 की वजह से दुखःद निधन हुआ। फेस्टिवल की सफलता में उनका अतुलनीय योगदान रहा है।

 

टाटा लिटरेचर लाइव! द मुंबई लिटफेस्ट 2021, के बारे में फेस्टिवल की निदेशक, एमी फर्नांडीस ने कहा, “टाटा लिटरेचर लाइव! द मुंबई लिटफेस्ट एक बहुप्रतीक्षित वार्षिक कार्यक्रम है। पिछले 18 महीनों की भारी चुनौतियों के बावजूद, हम इस श्रृंखला को अटूट रखने में सफल हुए हैं और मुझे ख़ुशी है कि हम इसके 12वें संस्करण की घोषणा कर रहे हैं। हम सभी को अनिल धारकर और शशि बालिगा की बहुत याद आएगी, यक़ीनन यह लिटफेस्ट हमारे लिए, हमारे सहयोगियों और हमारे नियमित दर्शकों के लिए मन को छू लेने वाला और काफी यादगार साबित होगा, हम मानते हैं कि अनिल धारकर और शशि बालिगा द्वारा निर्धारित असाधारण मानकों को पूरा करने वाले फेस्टिवल का आयोजन करना भी हमारे लिए एक गर्व की बात होगी। विभिन्न विषयों के, दुनिया भर के विचारकों और लेखकों को एक साथ लाने वाले इस फेस्टिवल को लगातार समर्थन देने और लिटफेस्ट के स्थायी मूल्यों में विश्वास रखने के लिए हम टाटा समूह के आभारी हैं।”

 

टाटा संस के ब्रांड कस्टोडियन श्री हरीश भट ने कहा, “पिछले साल डिजिटल संस्करण को प्राप्त हुई अत्यधिक सफलता के बाद, हम टाटा लिटरेचर लाइव! द मुंबई लिटफेस्ट के 12वें संस्करण में सभी का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। महामारी अभी भी पूरी तरह से समाप्त नहीं हुई है, जिसकी वजह से इस साल भी फेस्टिवल का आयोजन डिजिटल फॉर्मेट में ही किया जाएगा और देश-विदेश से लोग इसमें हिस्सा ले पाएंगे। सामाजिक विकास में साहित्य और कला ने हमेशा से ही मज़बूत स्तंभों की भूमिका निभायी है, और हम मानते हैं कि आज जब हम पिछले 18 महीनों के अभूतपूर्व संकट से धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में आ रहे हैं तब भी साहित्य और कला हमारा मज़बूत सहारा बनेंगे।     एक बार फिर, इस वर्ष भी, फेस्टिवल में कई नामचीन लेखक, प्रतिभाशाली कलाकार और विचारक शामिल होंगे, उनके बीच सार्थक वार्ताएं होंगी, चर्चा, विचार-विमर्श होगा और कुछ शानदार प्रदर्शन भी

होंगे। इन शानदार कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए हम आप सभी को आमंत्रित करते हैं और आशा करते हैं कि हम अनिल धारकर और शशि बालिगा द्वारा बनायीं गयी इस महान विरासत को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाएंगे।”

वेबसाईट – https://tatalitlive.in/

स्पीकर्स – https://tatalitlive.in/speakers

इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/tatalitlive/

ट्विटर – https://twitter.com/litlivemumbai

फेसबुक – https://www.facebook.com/TataLitLive/

 

पिछले कुछ प्रतिभागी: एसी ग्रेलिंग, अलेक्जेंडर मैक्कल स्मिथ, अमीश, अमिताभ बच्चन, अमितव घोष, एमी टैन, ऐनी एनराइट, एंथनी होरोविट्ज़, अश्विन सांघी, अतुल गवांदे, बेन ओकरी, क्रेग ब्राउन, क्रिस्टोफ़ जाफ़रलॉट, एमा डोनह्यू, फारूख धोंडी, फर्डिनेंड माउंट, जर्मेन ग्रीर, गुलज़ार, इयान जैक, जावेद अख्तर, जयंत नारळीकर, जेफरी आर्चर, केकी दारूवाला, लियोनेल श्राइवर, मार्कस डू सौतॉय, मार्गरेट ड्रेबल, मार्क टुली, मार्टिन एमिस, मिरियम मार्गॉयल्स, नसीरुद्दीन शाह, नील मैकग्रेगर, नील गैमन, रघुराम राजन, रामचंद्र गुहा, रोजर पेनरोज़, रस्किन बॉन्ड, सेबेस्टियन फॉल्क्स, शांता गोखले, शशि थरूर, शोभा डे, सिद्धार्थ मुखर्जी, स्टीफन डाल्ड्री, टी एम कृष्णा, टॉम फ्रीडमैन, ट्रिस्ट्राम हंट, विक्रम सेठ, विलियम डेलरिम्पल।

 

टाटा लिटरेचर लाइव! द मुंबई लिटफेस्ट के शीर्षक प्रायोजक टाटा ग्रुप है और टाटा समूह की अन्य कंपनियां भी फेस्टिवल को सहयोग प्रदान करती हैं। फेस्टिवल की परिकल्पना लिटरेचर लाइव! के संस्थापक और उत्सव निदेशक अनिल धारकर (1947-2021) ने की थी। लिटरेचर लाइव! टाटा समूह के सहयोग से इस फेस्टिवल का आयोजन करता है।

 

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: SPSB Inter Steel Plant Swimming Championship 2026

July 27, 2026

ADITYAPUR NEWS: ₹15,000 के विवाद में दोस्त पर चापड़ से हमला करने वाला विशु महतो गिरफ्तार, भेजा गया जेल

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS; Iडिमना लेक दुर्घटना: “सिर्फ प्रतिबंधित क्षेत्र का बोर्ड काफी नहीं

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.