
जमशेदपुर।


पूर्वी सिहभूम जिले के मुसाबनी के सुरदा खदान के 4 शाफ्ट में बुधवार मध्यरात्री में इलेक्ट्रीशियन पद पर कार्यरत मुसाबनी न्यू कॉलोनी निवासी मजदूर डोमन माहली की मौत खाई में गिरने से हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार डोमन महाली रात 12 बजे के करीब रात्री पाली में अपने कार्य में लगा था. डोमन लोको से सांद्र डंपिंग के दौरान लगभग 60 मीटर गहराई वाले स्थान में गिर गया। इसी के बगल में बैटरी चार्जिंग पाइंट है, जहाँ मृतक बैटरी का पानी चेक कर रहा था। इसी दौरान वह पास की गहराई में जा गिरा, जहां उसकी मौत हो गयी. आनन फानन में उसे आइसीसी वर्कर्स अस्पताल लाया गया, जहां उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

