
इन प्रतिभाशाली कलाकारों ने इस बात को साबित किया है


लोकप्रियता का आकार से कोई लेना-देना नहीं है, लोकप्रियता के मायने तो प्रतिभा से जुड़े हुए हैं। प्रतिभा किसी भी आकार वाले व्यक्ति में हो सकती है। टेलीविजन इंडस्ट्री से कुछ बेमिसाल कलाकारों ने अपनी पर्दे पर अपनी मौजूदगी से जुड़े सामाजिक मिथकों को तोड़ा हैं। वे अपने जूनून को लेकर प्रतिबद्ध रहे और कड़ी मेहनत से हर बाधा को पार किया तथा इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया। यह एक ऐसा मौक़ा है, जब हम उनके इस सहयोग की भूरी –भूरी प्रशंसा करें, उनके कार्य –प्रतिभा और योगदान को पहचाने जिन्होंने टेलीविजन इंडस्ट्री में अपनी मिसाल कायम की और अपने गजब के अभिनय से लाखों –करोड़ों दर्शकों का दिल जीता।
श्रीधर वत्सर को सोनी सब के फैंटेसी फिक्शन शो ‘बालवीर’ और अब ‘बालवीर रिटर्न्स’ में अपने बेजोड़
अभिनय के लिए जाना जाता हैं। श्रीधर ने अपनी गजब की कॉमिक टाइमिंग और अभिनय प्रतिभा से काफी प्यार और सम्मान अर्जित किया है। श्रीधर ने ऋतिक रौशन और ईशान खट्टर जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ भी काम किया है। वहीं बालवीर रिटर्न्स में तौबा –तौबा और डूबा डूबा के अपने किरदारों के लिए उन्हें दुनिया भर में पहचान मिली है। इससे पहले उन्होंने सोनी सब टीवी के सबसे अधिक लंबे समय तक चलने वाले शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के लिए भी काम किया है। इसके साथ ही उन्होंने ‘धड़क’ और ‘बैंग बैंग’ जैसी फिल्मों के साथ थिएटर और सिनेमा में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया
लिलिपुट किसी परिचय के मोहताज़ नहीं हैं। एम. एम. फारुखी यानी लिलिपुट भारत में घर घर में जाना जाने वाला एक नाम हैं, जिसे मनोरंजन जगत में अपने अभूतपूर्व योगदान के
लिए जाना जाता हैं। फ़िल्मी दुनिया में इनकी यात्रा काफी प्रभावित कर देने वाली रही, इसके साथ ही इन्होने अपनी प्रतिभा का लोहा टेलीविजन और थिएटर में भी मनवाया। सच्चा मनोरंजन करने वाले लिलिपुट अपने अभिनय के द्वारा अपने शानदार आत्मविश्वास की झलक भी देते हैं। जिसके चलते उन्हें टीवी इंडस्ट्री के सबसे प्रतिभावान कलाकारों में से एक गिना जाता हैं। लिलिपुट फिलहाल शो विद्या में नजर आ रहे हैं।
जूही अपने पहले शो ‘बाबा ऐसो वर ढूँढो’ से ही स्टार बन गई थी। जहां एक तरफ वे बताती है कि उनकी एंटरटेनमेंट जगत में एंट्री बाय चांस ही हुई थी वहीं इस दिलकश अदाकारा ने कई लोगों के दिल जीते हैं। वह भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री का एक जाना – माना चेहरा हैं। उनके खाते में कई शानदार शो दर्ज हैं जैसे कि ‘जोधा अकबर’, ‘द सीरियल’ और ‘वॉरियर हाई’ इत्यादि।
सारी कठिनाईयों और रूढ़ीवादी मानसिकताओं को पीछे छोड़ते हुए ये कलाकार प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर अपना एक अलग मुकाम बना रहे हैं

