किशनगंज | मुख्यमत्री नीतिश कुमार के शराबबंदी अभियान को सरकारी मुलाजिम ही ठेंगा दिखा
रहे है गुरुवार को जिले में बहादुरगंज निबंधन कार्यालय में सब रजिस्टार विनय कुमार शराब पीकर
पहुंचे | शराब पीकर दफ्तर पहुंचने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया
मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगो को कराया शात्त
जानकारी के अनुसार अवर निबंधन पदाधिकारी विनय कुमार गुरुवार को दफ्तर जाने के बजाये
घर में बैठकर शराब पी रहे थे | उधर दफ्तर में रजिस्ट्री कराने वालो की भीड़ लगी हुई थीं जब
काफी देर तक रजिस्टार दफ्तर में नहीं पहुंचे तो रजिस्ट्री कराने आए लोगो ने हंगामा शुरू कर
दिया | सड़क जाम की सूचना पर सीऔ सहदल हक़ प्रखंड के बीडीऔ शशि भूषण ,थाना प्रभारी
सज्जात हुसैन के साथ मौके पर पहुंचे | उन्होंने हंगामा कर रहे लोगो को शांत किया |
