आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या-18 स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क (डब्ल्यू टाईप मैदान) में कार्तिक माहात्म्य आयोजन के तहत सोमवार शाम मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक, राजनीतिक और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियों ने हिस्सा लिया। सभी ने आपसी मेल-मिलाप के बीच स्वरुचि भोजन का आनंद लिया।
कार्यक्रम का आयोजन संयोजक एवं वरीय समाजसेवी ए.के. श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर कार्तिक मास के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर भी चर्चा हुई।
READ MORE :BIHAR RAILWAY NEWS: छठ के बाद बिहार से दिल्ली-मुंबई जाने के लिए स्पेशल ट्रेनें, नवंबर-दिसंबर में सीटों की उपलब्धता की पूरी लिस्ट देखें
सनातन परंपरा में कार्तिक मास का विशेष महत्व
सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति में कार्तिक मास को अत्यंत पवित्र माना जाता है। इस महीने में नदी या गंगा में स्नान करने की परंपरा रही है। धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज, अन्नकूट, चित्रगुप्त पूजा और छठ जैसे प्रमुख पर्व इसी महीने में मनाए जाते हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा सहित पवित्र नदियों में स्नान का भी विशेष धार्मिक महत्व है।
READ MORE :BIHAR-JHARKHAND-UP NEWS: छठ के बाद घर लौटने वालों के लिए रेलवे की बड़ी राहत, दिल्ली-मुंबई-पुणे के लिए स्पेशल ट्रेनें,देखें पूरी लिस्ट
सरयू राय, संजय सरदार समेत कई हस्तियां हुईं शामिल
समारोह में राज्य के पूर्व मंत्री एवं विधायक सरयू राय, इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार, डिप्टी मेयर अंकुर सिंह, खादी ग्रामोद्योग आयोग के पूर्व अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, प्रदेश भाजपा मंत्री शैलेन्द्र कुमार सिंह, भाजपा नेता अजय श्रीवास्तव, सेवानिवृत्त डीएसपी सरयू पासवान और अरविन्द कुमार शामिल हुए।
इसके अलावा समाज वैज्ञानिक रविन्द्र नाथ चौबे, अखिल भारतीय कायस्थ परिषद के अतुल चन्द्रा, राजीव रंजन मुन्ना, कमांडर संजीव रमण, राजेश राजन, विम्मी रंजन, नमिता राजन, इन्द्रदेव प्रसाद, लक्ष्मण प्रसाद राय, राजीव वर्मा कुक्कू, जगदीश नारायण चौबे, सत्यप्रकाश, सदाशिव सिन्हा, सुमन प्रसाद और गिरीश प्रसाद सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।
कार्यक्रम ने धार्मिक परंपराओं के साथ सामाजिक मेल-जोल और आपसी सौहार्द को भी मजबूत करने का अवसर प्रदान किया।


