Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » DEOGHAR NEWS: देवघर में 500 बेड के अस्पताल और 50 मेगावाट सोलर प्लांट की तैयारी, डीसी ने जमीन चिह्नित करने का दिया निर्देश
Uncategorized

DEOGHAR NEWS: देवघर में 500 बेड के अस्पताल और 50 मेगावाट सोलर प्लांट की तैयारी, डीसी ने जमीन चिह्नित करने का दिया निर्देश

BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 7, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

पारस सिंह झा

देवघर,। देवघर जिले में विकासात्मक और आधारभूत संरचना से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए हैं। उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व, भू-अर्जन, विशेष भू-अर्जन और विधि विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें 500 बेड के अस्पताल, 50 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र, कुंडा थाना के नए भवन और हेलीकॉप्टर सेवा के लिए जमीन चिह्नित करने का निर्देश सभी अंचलाधिकारियों को दिया गया।

मोहनपुर-हंसडीहा और जसीडीह बाईपास रेल परियोजना की समीक्षा

बैठक में जिले की प्रमुख रेल और सड़क परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने मोहनपुर-हंसडीहा, बासुकीनाथ-चितरा और जसीडीह बाईपास रेल लाइन परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।

इसके अलावा देवघर बाईपास राजमार्ग और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की विभिन्न परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को परियोजनाओं में तेजी लाने और कार्यों में आ रही बाधाओं को तत्काल दूर करने का निर्देश दिया।

500 बेड के अस्पताल के लिए प्राथमिकता पर जमीन चयन

जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर 500 बेड के अस्पताल के निर्माण के लिए उपयुक्त जमीन चिह्नित करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही देवघर अंचल में 50 मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र के निर्माण, कुंडा थाना के नए भवन और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने के उद्देश्य से भी भूमि चयन की प्रक्रिया तेज करने को कहा गया।

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए शेष बचे आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य उपकेंद्रों के निर्माण हेतु भी जमीन चिह्नित करने का निर्देश दिया गया।

सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई

उपायुक्त ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा और अतिक्रमण के मामलों को गंभीरता से लेते हुए सभी अंचलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए और अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

परिशोधन पोर्टल के लंबित मामलों का जल्द होगा निष्पादन

बैठक में परिशोधन पोर्टल पर लंबित राजस्व मामलों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

स्थानीय स्तर पर राजस्व संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए अंचलाधिकारियों को स्थानीय प्रधानों के साथ नियमित बैठकें करने को कहा गया। इसके अलावा आपदा से जुड़े लंबित मामलों और मुआवजा राशि के वितरण में किसी तरह की देरी नहीं करने का निर्देश दिया गया।

हाट-बाजारों के विकास और भू-अर्जन कार्यों में तेजी के निर्देश

ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के स्थानीय हाट-बाजारों की स्थिति सुधारने, उनके जीर्णोद्धार और आवश्यकता के अनुसार नई जमीन चिह्नित करने पर भी चर्चा हुई। उपायुक्त ने भू-अर्जन और विशेष भू-अर्जन से संबंधित मामलों में तेजी लाने के लिए नोडल अधिकारियों तथा विधि विभाग के प्रतिनिधियों को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

बैठक में अपर समाहर्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, सभी अंचलों के अंचलाधिकारी, विशेष भू-अर्जन से जुड़े अधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, विधि विभाग के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

ADITYAPUR NEWS: छठ घाट जाने वाले रास्ते पर कचरे का अंबार, भाजपा ने निगम को दिया दो दिन का अल्टीमेटम

November 7, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: आग़ाज़ संस्था ने 50 से अधिक बच्चों के बीच बांटे दीपावली उपहार, कुणाल षाड़ंगी ने बढ़ाया उत्साह

November 7, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :कंचन नगर को मिला नया हरित स्वरूप, टाटा स्टील UISL ने विकसित किया शानदार सामुदायिक पार्क

November 7, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.