
रेल खबर.



जमशेदपुर और इसके आसपास रहने वाले रेल यात्रियों की परेशानियां कम होती नजर नहीं आ रही. एक तो प्रतिदिन चलने वाली टाटा-जम्मूतवी एक्सप्रेस के फेरे मे कम कर दिया गया वहीं दूसरी ओर टाटा से सप्ताह में तीन दिन चलने वाली टाटा -अमृतसर जालियांवालाबाग एक्सप्रेस के परिचालन को किसी न किसी कारणवश रद्द कर दिया जाता है. फिलहाल यह ट्रेन कोहरे के कारण तीन माह के लिए बंद है. वही अब रेलवे टाटानगर से जम्मूतवी आने -जाने वाली जम्मूतवी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में कमी करने जा रही है.
इसे भी पढ़े :-South Eastern Railway :जल्द ही बादामपहाड के लिए चलेगी टाटा से एक और ट्रेन, ये होगा समय
22 दिसंबर से टाटा से, 25 दिसंबर से जम्मूतवी से एलएचबी कोच में चलेगी जम्मूतवी एक्सप्रेस
दरअसल यात्रियों को आरामदायक सुविधा देने के लिए टाटा जम्मू -तवी टाटा एक्सप्रेस के कोचों में बदलाव किया जा रहा है. यह ट्रेन अब एलएचबी कोच के साथ चलेगी. इसको लेकर दक्षिणपुरी रेलवे के चक्रधरपुर जोन ने अधिसूचना जारी कर दी है. अधिसूचना के मुताबिक 22 दिसंबर से टाटा से खुलने वाली टाटा– जम्मू तवी एक्सप्रेस और 25 दिसंबर से जम्मू से खुलने वाली जम्मूतवी- टाटा एक्सप्रेस के एलएचबी के साथ चलेगी. इस ट्रेन में 20 कोच लगेंगे. जिसमें सात कोच स्लीपर,6 थ्री एसी ( इकोनामिक क्लास),एक रसोईयान,समान्य यान -दो ,ए सी टू टायर के दो कोच, एक जेनलेटर यान और एक एक्सएल आर कोच होंगे.
इसे भी पढ़े :-Indain Railways IRCTC:टाटा -अमृतसर जालियांवालाबाग एक्सप्रेस तीन माह के लिए रदद,जानिए कारण
3 अप्रैल और 06 अप्रैल को कोच संरचना में होगा बदलाव
वहीं दूसरी ओर टाटा-जम्मुतवी – टाटा एक्सप्रेस के कोच संरचना में भी बदलाव किया जा रहा है. अगले साल अप्रैल महीने से टाटा – जम्मूतवी -टाटा एक्सप्रेस कोच में कमी की जाएगी. इसको लेकर भी रेलवे ने तैयारी पूरी कर ली है. टाटानगर से 3 अप्रैल टाटा – जम्मूतवी एक्सप्रेस और 6 अप्रैल को जम्मूतवी से प्रस्थान करने वाली जम्मूतवी -टाटा एक्सप्रेस के कोचों में एक बार बदलाव किया जाएगा. स्लीपर कोच सात से घटाकर चार,थर्ड एसी( इकोनामी) 6 से घटाकर पांच और नया थर्ड ए सी चार और कोच जोड़ दिए जाएंगे.


