
जमशेदपुर,। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में यात्री ट्रेनों का समय पर परिचालन करना चुनौती बनता जा रहा है। रेलवे ट्रैक के आसपास हाथियों की आवाजाही के कारण ट्रेनों की रफ्तार नियंत्रित किए जाने के बाद अब घने कोहरे ने रेल परिचालन को प्रभावित किया है। बुधवार सुबह चक्रधरपुर–सोनुवा और गोइलकेरा–महादेवशाल रेलखंड पर घना कोहरा छाने के कारण मुंबई मेल समेत पांच एक्सप्रेस ट्रेनों की गति नियंत्रित करनी पड़ी।
रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 14 अक्टूबर की सुबह 3:30 बजे से छह बजे तक संबंधित रेलखंडों पर ट्रेनों को नियंत्रित गति से चलाया गया। इसके कारण पांच एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन करीब आठ से दस मिनट तक प्रभावित हुआ।
READ MORE :BIHAR-UP-DELHI-PUNJAB NEWS: बिहार, यूपी, दिल्ली और पंजाब के रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, 10-11 अक्टूबर को कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट
चक्रधरपुर–सोनुवा और गोइलकेरा–महादेवशाल के बीच घना कोहरा
रेलवे अधिकारियों को बुधवार तड़के चक्रधरपुर–सोनुवा और गोइलकेरा–महादेवशाल रेलखंड पर घने कोहरे की सूचना मिली थी।कोहरे के कारण रेल मार्ग पर दृश्यता प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर ट्रेनों की रफ्तार नियंत्रित करने का निर्णय लिया।सुबह 3:30 बजे से छह बजे तक इन रेलखंडों से गुजरने वाली ट्रेनों को सावधानीपूर्वक चलाया गया, ताकि यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित की जा सके।
मुंबई मेल और संबलेश्वरी एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनें प्रभावित
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, कोहरे के कारण पांच एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। रेलवे से मिली जानकारी अनुसार इस मार्ग होकर चलने वाली गाड़ी संख्या 12809 सीएसएमटी- हावड़ा , गाड़ी संख्या 12810 हावड़ा-सीएसएमटी मेल,गाड़ी संख्या 18005हावड़ा-जगदलपुर संबलेश्वरी एक्सप्रेस ,गाड़ी संख्या 12834 हावड़ा-—अहमदाबाद एक्सप्रेस,गाड़ी संख्या 18478 योगनगरी- त्रषिकेष -पुरी उत्कल एक्सप्रेस के गति को नियंत्रित किया गया।यह सभी ट्रेनों इन सेक्शन मे 8 से दस मिनट नियंत्रित की गई।
पहले हाथियों की आवाजाही से प्रभावित हुआ था रेल परिचालन
इससे पहले चक्रधरपुर रेल मंडल में रेलवे ट्रैक के आसपास हाथियों की आवाजाही के कारण रेल प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतनी पड़ी थी। वन विभाग की सूचना के आधार पर 13 अक्टूबर की शाम छह बजे से 14 अक्टूबर की सुबह छह बजे तक सोनाखान–सागरा रेलखंड पर एलीफेंट जोन कॉशन ऑर्डर लागू किया गया था।इसके कारण अप डाउन और थर्ड लाईन पर चलने वाले ट्रेनो को नियत्रित किय़ा गया है।इस दौरान संबंधित रेलखंड पर ट्रेनों की अधिकतम गति 30 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई थी।
गातीजंलि सहित कई ट्रेने हुई प्रभावित
हाथियों की आवाजाही के कारण छह एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होने की जानकारी दी गई थी।गाड़ी संख्या 18117 राउलकेला- गूणपूर राज्यरानी एक्सप्रेस,गाड़ी संख्या 12860 हावड़ा-सीएसएमटी गीताजंलि एक्सप्रेस,गाड़ी संख्या 22840 भूवनेश्वर- राउलकेला इंटरसिटी एक्सप्रेस,गाड़ी संख्या 18006जगदलपुर-हावड़ा संबलेश्वरी एक्सप्रेस,गाड़ी संख्या 13351 घनबाद-अल्लपूजा एक्सप्रेस,गाड़ी संख्या 18451 हटिया- पूरी तप्सवनी एक्सप्रेस शामिल है। 

