
जमशेदपुर।टाटानगर स्टेशन से तिलैया, राजगीर, बिहार शरीफ के लोगो के राहत वाली खबर है क्योकि टाटा से पहली बार सीधी ट्रेन सेवा शुरुआत होने जा रही हैं. दरअसल दक्षिण पूर्व रेलवे पूजा में होने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए टाटा से बक्सर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। और इस ट्रेन का मार्ग टाटा – मूरी-गोमो –कोडरमा- तिलैया-राजगीर –बिहार शरीफ –फतूआ के रास्ते पटना होते बक्सर जाएगी।इसको लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी है।
टाटा- बक्सर- टाटा एक्सप्रेस
अधिसूचना के मुताबिक गाड़ी संख्या 08183 टाटानगर- बक्सर पूजा स्पेशल 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को टाटा रात के 8:30 में टाटा रवाना होकर दूसरे दिन यानी बुधवार की सुबह 9:15 पर बक्सर पहुंचेगी। उसी प्रकार ट्रेन संख्या 08184 बक्सर टाटा पूजा स्पेशल 14 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को दिन के 11:55 में बक्सर से रवाना होकर उसी रात यानी गुरुवार की रात 12:15 में टाटा पहुंचेगी। यह ट्रेन टाटा और बक्सर से सात -सात फेड़े लगाएगी।
इन स्टेशनों मे होगा ठहराव
टाटानगर-बक्सर पूजा स्पेशल ट्रेन कांड्रा, चांडिल, मुरी, झालदा, कोटशिला, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा, गोमो, कोडरमा, तिलैया, राजगीर, बिहार शरीफ, फतुहा, पटना और आरा स्टेशनों पर रुकेगी। इस रूट से झारखंड और बिहार के कई शहरों के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिल सकती है।
20 कोच के साथ चलेगी ट्रेन
रेलवे की अधिसूचना के अनुसार, ट्रेन आईसीएफ रेक से संचालित होगी। इसमें कुल 20 कोच होंगे—14 स्लीपर, 2 एसी कोच, 2 जनरल और 2 एसएलआर/ एलआरडी कोच।यात्रियों को सलाह है कि यात्रा की योजना बनाने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर ट्रेन की समय-सारणी, उपलब्धता और टिकट बुकिंग की जानकारी की पुष्टि कर लें।

