
रोटरी डिस्ट्रिक्ट गर्वनर गोपाल खेमका का शहर दौरा


जमशेदपुर : रविवार को रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 के गवर्नर गोपाल खेमका ने रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर का दौरा कर क्लब द्वारा संचालित प्रोजेक्ट्स को देखा तथा कई आयोजनों में हिस्सा लिया. इसी कड़ी में बाराद्वारी स्थित पीपुल्स अकेडमी स्कूल परिसर में गवर्नर और फेमिना के सदस्यों ने पौधारोपण किया तथा गवर्नर ने हैंडवाश स्टेशन का उद्घाटन के पश्चात गल्र्स टॉयलेट का शिलान्यास किया.
उन्होंने फेमिना के कार्यों की सराहना की. कहा कि रोटरी सदैव वंचितो की सेवा करता रहा है. समाज के प्रति अपनी जिम्मेवारी दर्शाते हुए फेमिना ने जमशेदपुरवासियों की अंतिम यात्रा के लिए सोनारी स्थित गुरुद्वारा को गवर्नर के हाथों ‘मुक्ति वाहनÓ प्रदान किया. फेमिना के इंट्रक्टर्स और रोट्रेक्टस से मिलने के बाद उन्होंने फेमिना के सदस्यों से मुलाकात की एवं उन्हें संबोधित किया. मौके पर डिस्ट्रिक्ट सेक्रेट्री संजीव ठाकुर, असिस्टेंट गवर्नर शरत चंद्रन, प्रेसिडेंट ललिता शेखर, सेक्रेटरी हरदीप भामरा, मीना बगली, गीता दुबे, पृथा दत्ता, अपराजिता के अलावा मेघा तुलस्यान, श्वेता गर्ग, प्रिया धर्मराजन, पसम अडेसरा, पूनम धवन, श्रीविद्या नारायण, पृथा दत्ता, गीता दुबे, पूनम आदि मौजूद थी. कार्यक्रम का संचालन निमिषा कौशिक और धन्यवाद ज्ञापन मीना बुगली ने किया.

