
जमशेदपुर। बुधवार को साकची शहीद चौक स्थित हनुमान मंदिर में श्री श्री बजरंग अखाड़ा समिति (हीरा अखाड़ा) की हुई बैठक में शुक्रवार 12 अप्रैल की शाम 7 बजे से मानगो स्वर्णरेखा नदी से जल लेकर साकची शहीद चौक हनुमान मंदिर तक कलश शोभा यात्रा निकलने का निर्णय लिया गया। बैठक का संचालन करते हुए समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राकेश साहू ने बताया कि शनिवार 13 अप्रैल को सुबह 11 बजे हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना होगी। इसी दिन शाम में 7 बजे से मंदिर में अतिथियों का स्वागत होगा। सोमवार 15 अप्रैल को विजय दशमी का विसर्जन शोभा यात्रा निकलेगा। इस अखाड़ा के आयोजक वैश्य सेवा समिति (हीरा अखाड़ा) हैं। बैठक में प्रमुख रूप से लइसेंसी अध्यक्ष प्रहलाद साह, संचालक संजय चौधरी, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, सचिव अजीत शर्मा, राजकिशोर प्रसाद गुप्ता, कोषाध्यक्ष मुनील साव, द्धारिका प्रसाद, मुकेश सिंह, कर्ण शर्मा, पिंटु कुमार आदि शामिल थे।



