
शेखपुरा.ललन कुमार।असमाजिक तत्वों ने शेखपुरा जिला के माफो गाँव के राम जानकी मंदिर से गुरूवार को लाखों की कई मूर्तियां चोरी कर ली । ग्रामीण सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूवार की रात चोरों ने मंदिर के गेट का ताला तोड़कर दो -दो फीट की दो मूर्तियां समेत कई छोटे छोटे मूर्तियों को उड़ा लिया ।मूर्तियों की चोरी की इस घटना से आस पास के मंदिरों में उपस्थित मूर्तियों की सुरक्षा पर ख़तरा मंडराने लगा है ।मूर्ति तस्करों की इस घटना ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है ।इस मामले में मेहुस थानाध्यक्ष ने बताया कि माफो में राम जानकी मंदिर से मूर्तियों की चोरी की घटना की जानकारी मिली है ।इसकी जांच पड़ताल की जा रही है ।



