जमशेदपुर: सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (SCCI) का अनूठा दो दिवसीय ओडिशा दौरा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 1 और 2 सितंबर 2026 को आयोजित इस विशेष दौरे में चैम्बर के लगभग 50 पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य और सदस्यगण शामिल हुए। इस यात्रा ने आध्यात्मिकता, औद्योगिक अनुभव और व्यावसायिक सहयोग का एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS:टीसीएस रूरल आईटी क्विज: छोटे शहरों के छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जीतें 1 लाख तक की स्कॉलरशिप
पहले दिन: जगन्नाथ दर्शन और 9वीं एग्जीक्यूटिव कमेटी मीटिंग
यात्रा के पहले दिन प्रतिनिधिमंडल ने पुरी में भगवान जगन्नाथ जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद चैम्बर की नौवीं एग्जीक्यूटिव कमेटी (कार्यसमिति) की बैठक आयोजित की गई, जिसमें व्यापार और उद्योग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :कदमा के ब्रह्मलोकधाम में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, छप्पन भोग और नगर कीर्तन में उमड़े श्रद्धालु
दूसरे दिन: पेप्सी प्लांट का भ्रमण और ओडिशा चैम्बर से बैठक
दौरे के दूसरे दिन प्रतिनिधिमंडल ने भुवनेश्वर के खुर्दा रोड स्थित ‘वरुण बेवरेजेस’ के पेप्सी प्लांट का औद्योगिक भ्रमण किया। प्लांट हेड ने प्री-फॉर्म से लेकर पैकेजिंग तक की पूरी प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। यह प्लांट 2024 में स्थापित हुआ था और इसे अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ प्लांट का पुरस्कार भी मिल चुका है। औद्योगिक भ्रमण के पश्चात सभी ने भुवनेश्वर स्थित प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर में दर्शन किए।
शाम को ओडिशा चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। ओडिशा चैम्बर के अध्यक्ष डॉ. तपस पांडा और सचिव श्री पटनायक ने सिंहभूम चैम्बर का गर्मजोशी से स्वागत किया। बैठक में दोनों चैम्बरों के बीच व्यापारिक और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। इस दौरान डॉ. पांडा ने फरवरी 2027 में भुवनेश्वर में होने वाले ‘Mining Fair & Expo’ में SCCI को सहयोग के लिए आमंत्रित किया। साथ ही, IIM लखनऊ के डीन के साथ ऑनलाइन जुड़कर “One Nation, One Election” जैसे राष्ट्रीय मुद्दे पर विचार-विमर्श किया गया, जो इस दौरे का एक प्रमुख बौद्धिक आयाम रहा।
सिंहभूम चैम्बर के अध्यक्ष मानव केडिया और महासचिव पुनीत कौंटिया ने इस दौरे को चैम्बर के लिए एक नए और व्यापक दृष्टिकोण की शुरुआत बताया। दौरे में उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, सचिव भारत मकानी सहित कई अन्य प्रमुख सदस्य मौजूद रहे।


