
जमशेदपुर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा मे आतंकी हमला में शहीद हुए जवानों कीे आत्मा की शांति के लिए जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में उप प्रमुख अफजाल अख्तर एवं मुखिया संघ के अध्यक्ष नीरज सिंह सरदार के संयुक्त नेतृत्व में कैंडल मार्च किया गया एवं 2 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी। मौके पर अफजाल अख्तर ने कहा कि आतंकियों एवं उनके समर्थकों विशेषकर पाकिस्तान को उसी की भाषा में समझाने की जरूरत है। पुलवामा के शहीद जवानों के परिवार को ईश्वर ताकत प्रदान करे। इस कैंडल मार्च कार्यक्रम में उपस्थित जमशेदपुर प्रखंड के बीडीओ, बिरसानगर, एमजीएम एवं गोविंदपुर थाना प्रभारी समेत जमशेदपुर प्रखंड के जनप्रतिनिधि मुखिया, पंचायत समिति, वार्ड मेंबर, प्रखंड के सभी कर्मचारी आदि उपस्थित थे।



