गम्हरिया


—–
मॉर्निंग स्टार किड्स विद्यालय, गम्हरिया में वार्षिक खेलकूद महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव का उद्घाअन बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित आदित्यपुर नगर निगम के उप मेयर अमित सिंह ने किया। इससे पूर्व विद्यालय की प्राचार्या मौसमी मजूमदार द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। उन्होंने विद्यालय की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा एवं खेलकूद को महत्वपूर्ण बताया। इस मौके पर बच्चों के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे बच्चों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर शिक्षिका दीपाली सिंघनिया समेत सभी शिक्षिकाएँ, बच्चे व काफी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।