
जमशेदपुर।

किसानो की माँगो को लेकर लेकर कल 8 दिसंबर को बुलाए गये भारत बंद को लेकर झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के आह्वान पर कल झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने समर्थन दिया था ओर साकची गोलचक्कर पर सभी कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे इसी दौरान दो साँड़ आपस में लड़ने लगे ओर वही पर बैठ कर प्रदर्शन कर रहे झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओ कार्यकर्ताओं को कुचल कर दूसरी तरफ़ भाग खड़े हुए जिसने जोगिन्दर निराला सहित कई नेता घायल हो गये । ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फ़ेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव सतनाम सिंह गंभीर ने कहा की झारखंड मुक्ति मोर्चा किसानो की माँगो को समर्थन देने के लिये प्रदर्शन कर रहे थे ओर घायल हो फ़ेडरेशन को उनसे पूरी सहानुभूति है ओर उनका हालचाल पूछने आए है फ़ेडरेशन केउपाध्यक्ष बलजीत सिंह संसोआ ओर सलाहकार इंदर सिंह इंदर ने कहा की हम कामना करते है की सभी जल्द जल्द स्वस्थ हो जाए।

