
जमशेदपुर।
पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा के निर्दलीय लोकप्रिय प्रत्याशी सरयू राय ने प्रातः गेालमुरी, जोगर्स पार्क में प्रातः भ्रमण में आये हुये लोगों से मुलाकत कर समर्थन मांगा। वहां उपस्थित लोगो ने सरयू राय को समर्थन देने का वादा किया। उसके बाद टिनप्लेट आदिवासी स्कूल में बैठक की। सरयू राय ने आज कुंआ मैदान, नामदा बस्ती, कालु बगान, बहादुर सिंह बगान, जोन नं-5, 6, 7, 11 इत्यादि क्षेत्रों में पदयात्रा सह जनसंपर्क कर स्थानीय लोगों से समर्थन मांगा एवं उनकी समस्याओं से अवगत हुये। पदयात्रा सह जनसंपर्क कार्यक्रम में लोगों के मिल रहे अपार जनसमर्थन पर उन्होंने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें सभी वर्गों एवं धर्मों का समर्थन प्राप्त है। उन्हांेने कहा कि उनके दरवाजे यहां की जनता के लिये आधी रात को भी खुले हैं। सरयू राय ने आज 1 बी, बिरसानगर, एंव 28 नंबर में अपने कार्यालय का उदघाटन किया। कार्यालय उदघाटन एवं पदयात्रा कार्यक्रम में अमूल्यो कर्मकार, राजेन्द्र सिंह, सुधीर लोहार, प्रदीप पाठक, धनजी पांडे, अनिल यादव, मिष्टी सोना, वंदना सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।



