
जमशेदपुर।


झारखंड का सबसे ज्यादा हॉट सीट जमशेदपुर(पुर्वी) रहा। जहां से मुख्यमंत्री ऱघुवर दास को भाजपा को अपना प्रत्याशी बनाया था। वही से भाजपा से टिकट नही मिलने पर नाराज उनके सरकार के मंत्री रहे सरयू राय निर्दलीय प्रत्याशी के रुप चुनाव लड़े और उन्हे 15883 मतो से परास्त किया। जहां मुख्यमंत्री रघुवर दास को 58112 वोट मिले। वही सरयू राय को 73945 मत मिले। वही जीत हासिल करने के बाद सरयू राय जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित अपने आवास में देर रात पहुंचे। जहां परिवार वालो के साथ साथ समर्थको ने जोरदार ढंग से उनका स्वागत किया।जीत हासिल करने के बाद उन्होने कहा कि यह जीत उनकी नही बल्कि जनता की जीत है और अब इस क्षेत्र की जनता का भय का वातावरण खत्म होगा।

