सरायकेला। आदित्यपुर में सरस्वती सदन पुस्तकालय में पुलवामा के आतंकवादी घटना में शहीद हुए चालीस केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों को पुस्तकालय के पदाधिकारियों, पाठको, स्थानीय नागरिकों के द्वारा सभा में शहीदों के फोटो के सामने पुष्प अर्पित किया गया और मोमबत्ती जलाकर उन्हें श्राद्धान्जली भी दी गई। उसके बाद सभी के द्वारा दो मिनट का मौन रखा गया।
पुस्तकालय के सचिव संतोष के चौबे ने शोक सभा का संचालन किया। उन्होंने कहा कि हमारे पुस्तकालय का हर एक छात्र, पाठक, और पदाधिकारी इस घटना से स्तब्ध है और मर्माहत हुआ है। हम सभी हमारे शहीदों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते है। शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा।
सभा में पुस्तकालय के उपाध्यक्ष रामाश्रय चौधरी, कोषाध्यक्ष मुंशी चौधरी, सलाहकार समिति के सुबोध शरण, लाइब्रेरियन श्रीमति उमा मजूमदार, और कोमल कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। साथ ही सभा में पुस्तकालय की अनुषंगी इकाई सरस्वती सदन प्रोग्रेसिव युथ के श्री लेखन, चंद्रकांत, वीर झा, दीपक, बैजू यादव आदि अन्य नौजवान उपस्थित थे। स्थानीय लोग भी श्राद्धान्जली सभा में हिस्सा लिया और शहीदों को श्रद्धान्जली अर्पित की। उनमे प्रमुख थे, शिलानाथ ठाकुर, संजय पांडे, प्रमोद सिंह, इन्दर झा, अरुण कुमार आदि उपस्थित थे।




