
धनबाद।
बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित जोड़ा पीपल में सरसों तेल टैंकर संख्या एनएल 01के 4316 राजस्थान से कोलकाता की ओर जा रहा था. इसी दौरान एक अज्ञात ट्रक ने टैंकर में टक्कर मार दिया. जिससे टैंकर की टंकी में छेद हो गया. ड्राइवर पेरू यादव द्वारा टंकी में हुए छेद को कपड़े से बंद कर दिया गया. लेकिन स्थानीय ग्रामीणों ने जबरन टंकी के छेद में लगे हुए कपड़े को निकाल कर तेल की लूटपाट शुरू कर दी.



