
सरायकेला ।जिले के असैनिक शल्य चिकित्सक भवन मे एटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम असैनिक शल्य चिकित्सक ए एन डे की अध्यक्षता में किया गया कार्यक्रम का संचालन डीआईओ सरायकेला जुझार माझी एवं सरायकेला डीडीएम मोहम्मद मनाज़िर हुसैन के द्वारा किया गया कार्यक्रम में प्रशिक्षण में आए आशा सेविका, आंगनबाड़ी सेविकाओं और एमपीडब्ल्यू सेवकों को किसी भी बीमारी के अर्ली डिटेक्शन एवं कंट्रोल ऑफ डिजीज कैसे किया जाए इसकी जानकारी दी गई। वहीं इस कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षित लोगों को सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया।



