
सरायकेला।जिला के सरायकेला प्रखंड के डूमरडीहा गांव में एक बड़े आकार की अदभूत पक्षी मिली है। उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। यह पक्षी लोगों के लिए कौतुहल का विषय बना है। यह कौन सी पक्षी है इसे लोग पहचान तो नहीं पा रहे है। कोई इसे जटायु कह रहा है तो कोई इसे गरुड़ पक्षी मान रहा है। यह पक्षी देखने में बगुला प्रजाति का लग रहा है। इस पक्षी के चोंच काफी लंबे है तथा पंख भी काफी बड़े है। एक ग्रामीण को यह खेत में मिला। उसके बाद वह उस पक्षी को अपने घर ले आया है। उधर इसकी सूचना उसने वन विभाग को दी है। वन विभाग की टीम गांव के लिए रवाना हो गयी है।



