
जमशेदपुर। मंगलवार को युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि ज्योतिष यादव के नेतृत्व में पुलवामा में शहीद हुए जवानों को कांग्रेसजनों ने श्रद्धांजलि दी। पदयात्रा टेल्को स्थित लेबर ब्यरो गोलचक्कर से होते हुए टेल्को इंजन पार्क, आजाद मार्केट शिव मंदिर, न्यू मार्केट पर पाकिस्तान का झंडा फुका गया। वीर शहीद अमर रहे के नारों से पूरा टेल्को गूंज उठा। आक्रोश यात्रा टेल्को रिंग रोड पहुचकर श्रद्धांजलि सभा में तब्दील हो गयी। सभी साथिये ने मोमबत्ती जलाकर एवं दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति एवं परिवार को शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की गई। इस दुख की घड़ी में पूरा कांग्रेस परिवार एवं पूरा देश उनके साथ खड़ा है। मौके पर मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव सह प्रदेश प्रतिनिधि ज्योतिष यादव, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जितेंद्र सिंह, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश साहू, संजीव रंजन, संजय प्रसाद, प्रमोद तिवारी, उपेन्द्र तिवारी, कृष्णा प्रसाद, महासचिव मजहर खान, गीता सिंह, नीरज दुबे, रवि राज, संतोष पाल, प्रभात रंजन श्रीवास्तव, अरविंद प्रसाद, विश्वजीत दत्ता, रोहित सिंह, सतीश रजक, बिनोद रजक, सुरेश सिंह, इफ्तेखार आलम, शब्बीर अहमद आदि मौजूद थे।

