
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिला के ईचागढ़ थाना अंतर्गत मिलन चौक के समीप दो ट्रकों में सीधी टक्कर हो गई। जिसमे एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य व्यक्ति ट्रकों के बीच फंसे हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही इचागढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बताया जाता है कि इस सड़क पर हर दूसरे दिन एक सड़क दुर्घटना से क्षेत्र के लोग दहशत में है। इधर आज सुबह भी दो ट्रक आपस में भिड़ गए, इसमें से एक ट्रक में आयरन और लगा हुआ था और एक ट्रक में कोयला लगा हुआ बताया जाता है। बताया जा रहा है कि एक ट्रक सिल्ली की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी गाड़ी दिल्ली की ओर से आ रही थी। इधर सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल बचाव कार्य में जुट गए।



