
सरायकेला। जिला के आदित्यपुर के आर आई टी थाना क्षेत्र स्थित आषंगी के पास नहाने के दौरान एक बच्चे सहित दो लोगो की डुबने से मौत हो गई है। मृतक बच्चे की पहचाना रितिक(15) साल के रुप में की गई है। वह कल नदी के पास ही प्लेटिना सिटी का रहने वाला है।वही पूर्व सैनिक के पहचान संजीव सिह के रुप में की गई है। वह आर आई टी थाना क्षेत्र के इन्द्रलोक के पास का रहने वाला था। और वह बैक ऑफ ब़ड़ौदा के सैक्यूरिटी इर्चाज के रुप मे काम कर रहे थे।


घटना के सबंध मे बताया जाता है कि आषंगी के पास खरखाई नदी में कई लोग नहा रहे थे। नहाने के क्रम में रितीक नाम का लड़का गहरे पानी में चला गया और डुबने लगा। उसे डुबते देख। संजीव सिह बचाने के लिए नही में घुसे । लेकिन उस बच्चे को बचाने में वह असफल रहे। और वो भी डूब गए। स्थानिय ग्रामीणो की मदद से दोनो को निकाल कर टाटा मुख्य अस्पताल ले जायागया।जहां डॉक्टरो ने दोनो को मृत घोषित कर दिया है।

