गम्हरिया
—–
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा भारतीय वीरों पर किए गए कायराना हमला के विरोध में विभिन्न राजनीतिक में गम्हरिया में जुलूस व कैन्डल मार्च निकाला गया। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पाकिस्तान एवं आतंकवाद के विरोध में जिलाध्यक्ष मनोरंजन सिंह के नेतृत्व में छोटा गम्हरिया से लाल बिल्डिंग चौक तक जुलूस निकालकर पुतला दहन किया गया। इस मौके पर हमले में शहीद
हुए जवानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। इस मौके पर पूर्व विधायक अनंत राम टुडू, स्वप्निल सिंह, विद्या सागर दूबे, मनोज महतो, रश्मि साहू, मोनिका घोष, राजू सिंह, कृष्णा प्रधान, प्रशांतो मईती, रंजन सिंह, राहुल कुमार, पंकज सिंह, विवेक कुमार, अभिषेक कुमार अशोक सिंह, अमित कुमार सिन्हा, वीरन्ंद्र कुमार, राकेश कुमार, अविनाश कुमार, निरंजन मिश्रा, रोशन सिंह, मिंटू पांडे, अमित सिंह, प्रकाश कुमार, गौरव चौधरी, धीरज झा, आनंद मिश्रा, दीपक सिंह, सूरज सिंह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। एकता विकास मंच द्वारा पूर्व शहीदों के सम्मान में दूर्गापूजा मैदान से जनता हाई स्कूल तक पैदल मार्च करते हुए आक्रोश प्रदर्शन किया गया। इस दौरान शहीद जवान अमर रहे, पाकिस्तान हाय-हाय, पाकिस्तान मुर्दाबाद आदि नारे भी लगाए गए। इस मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार मिश्रा, अजीत चौधरी, सुदर्शन सिंह, यागेश दीवान, पीके सिंह, अर्जुन सिंह, कमल सिंह, अबोध सिन्हा, सुजीत कुमार, संतोष साव, अमन तिवारी, अनिल प्रसाद, हरप्रीत कौर, ज्ञानी देवी, प्रमिला ठाकुर, रिंकु देवी, रंजू देवी, कंचन सिंह, नीलम देवी समेत काफी संख्या में सदस्य उपस्थित थे। कांग्रेस प्रखंड कमेटी की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया जो दूर्गापूजा मैदान से प्रारंभ होकर प्रखंड परिसर होते हुए लाल बिल्डिंग चौक आकर सम्पन्न हुआ। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष फूलकांत झा, प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप बारीक, विशेष सिंह, राजू रजक, अनिल ठाकुर, विन्देश्वरी प्रसाद, राजू दास, लखी कुमारी,अशोक गुप्ता, अनामिका सरकार, वायलट जेवियर सेमत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। इधर पार्षद मनोरमा देवी के नेतृत्व में भी ट्रेनिंग मोड़ में कैंडल मार्च निकाली गई जिसमें काफी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।




