

गम्हरिया
—–
करीब 30 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण कर गम्हरिया प्रखंड के बोलायडीह गाँव का कायाकल्प होगा। उक्त मार्ग के निर्माण हेतु लगभग दस वर्षों से ग्रामवासियों द्वारा कई बार बीडीओ समेत स्थानीय सांसद व विधायक को ज्ञापन सौंपकर गुहार लगाते रहे। किन्तु किसी के द्वारा इसपर पहल नहीं की गई जिससे उक्त गाँव के लोगों को काफी परेशानियाँ झेलनी पड़ रही है। जिला योजना मद के बीआरजीएफ फंड के 30 लाख रुपये की लागत से इस मार्ग को बनाने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसका शिलान्यास सोमवार को विधायक चम्पाई सोरेन तथा जिला योजना सदस्य सह पार्षद धनन्जय गुप्ता संयुक्त रुप से करेंगे। इस मार्ग के बनने की खबर से ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है।

