
सरायकेला।


जिला पुलिस ने एक दहेज हत्याकांड के मामले मे सास और पत्नी को गिरफ्तार किया है। दोनो को सरायकेला के जेल भेज दिया गया है।इस सर्दभ मे जिले के एस पी इन्द्गजीत मेहथा ने बताया कि ओडिसा के मयुरभंज जिले के झाड़पोखरिया मनोरंजन बांग ने अपनी बेटी ममता कुमारी की शादी चार वर्ष पूर्व सरायकेला थाना क्षेत्र के ठाटुपाडा गांव के रहने वाले काली चरण नायक के साथ की थी। शादी के बाद से ही ममता कुमारी के सास, ननद और पति के द्वारा दहेज के नाम पर प्रताड़ित किय़ा जाने लगा । इस सर्दभ में कई बार पंचायती भी हुई। पंचायत के दौरान भरोसा दिलाया गया किआगे से इस प्रकार की गलती नही होगी।लेकिन 15सितबंर को उनके दमाद के पड़ोसियो को माध्यम से पता चला कि उसकी बेटी को जला दिया गया है।पड़ोसियो को दिखाने के लिए दमाद ने ममता को जमशेदपुर के एमजी एम अस्पताल मे भर्ती करा दिया गया। जहां 16 सितबंर को ईलाज के दौरान ममता की मौत हो गई। इस सर्दभ मे मृतका के पिता मनोरंजन बांग ने बेटी की सास लीला नायक ,ननद और पति काली चरण नायक केखिलाफ सरायकेला थाना मे दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था। उसी प्राथमिक के आधार पर सरायकेला पुलिस ने आरोपी पति काली चऱण लायक और सास लीला नायक को गिरफ्तार किया है।

