
SARAIKELA

गम्हरिया इंग्लिश स्कूल में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 125वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित विद्यालय के निदेशक सुब्रतो राय ने बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर झारखंड का नाम रोशन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नेताजी की जीवनी सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बनकर आदर्श भारत के निर्माण में मार्गदर्शन करता रहेगा। इस मौके पर विद्यालय की कॉर्डिनेटर रीमा बनर्जी ने स्कूल की उपलब्धियों से अवगत कराया। उन्होने कहा कि गम्हरिया इंग्लिश स्कूल का एकमात्र उद्देश्य क्षेत्र के गरीब एवं पिछड़े वर्ग के बच्चों को कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। इस मौके पर शिप्रा पाल, बेबी रानी, निशा साल्वी, मुकेश पाठक, शीला महतो, सरिता मिश्रा, श्वेता कुमारी, चांदना सिंह राय, सरिता मोहंती, सुष्मिता साहू, कविता महतो, लीना कुमारी, अनिता सिंह समेत काफी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं व अभिभावक उपस्थित थे।

