
आदित्यपुर में संत शिरोमणी बाबा साहेब गाडगे की पुण्य तिथि मन


आदित्यपुर : आदित्युर में संत गाडगे संस्थान की ओर से संत शिरोमणी बाबा साहेब संत गाडगे की 64 वीं पुण्य तिथि श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया. मौके पर संस्थान के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ अन्य सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोग उपस्थित थे. अपने संबोधन में संत गाडगे संस्थान, आदित्यपुर की संरक्षक श्रीमति शारदा देवी कहा कि बाबा साहेब संत गाडगे को स्वच्छता के अग्रदूत रहे हैं. मौके पर संस्थान के अन्य पदाधिकारियों ने अपने विचार रखते हुए बाबा साहेब संत गाडगे के जीवन यात्रा एवं उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला. इस दौरान बाबा साहेब के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में व्याप्त कुरीतियों के खात्मे का संकल्प लिया गया. संस्थान के अध्यक्ष दुर्गा राम बैठा बाबा साहेब संत गाडगे को एक महान व्यक्तित्व करार देते हुए कहा कि उनके आदर्शों पर चलकर ही समाजिक विकास संभव है. उनके अलावा जीतू रजक, अवधेश रजक, रंजीत रजक, प्रमोद रजक, मनोज रजक, नंदलाल रजक, रवि रजक, चिंटू रजक, वीरेन्द्र रजक, मदन रजक, सुरेश रजक समेत अन्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए. अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रमोद रजक ने किया.

