गम्हरिया
—–
आजसू पार्टी की ओर से विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है। मंगलवार को पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो द्वारा 12 सदस्यीय चुनाव तैयारी समिति का गठन करते हुए सबकी जिम्मेदारियॉ तय की गई। उक्त समिति में गम्हरिया निवासी सह पार्टी के केन्द्रीय सचिव प्रो0 रवि शंकर कुमार को भी समिति का सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा उक्त समिति में केन्द्रीय महासचिव राजेन्द्र मेहता, पूर्व डीआइजी सुबोध प्रसाद, प्रो0 श्याम मुर्मु, प्रो0 विनय भरत, जिप उपाध्यक्ष, राँची पार्वती देवी, विकास राणा, इम्तियाज अहमद, अंजू देवी, अनिता साहू, प्रमोद चौरसिया, डॉ0 रामानुज व परमेश्वर महतो को शामिल किया गया है। प्रो0 रविशंकर को विधानसभा चुनाव तैयारी समिति के सदस्य बनाये जाने पर जिले के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।
Comments are closed.