गम्हरिया
—–
गम्हरिया इंग्लिश स्कूल का बार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन विद्यालय के निदेशक सुब्रतो राॅय ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने वार्षिक पुरस्कार पाने वाले बच्चों को बधाई देते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामना दिया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रुप में प्रशासक डी0 प्रसाद उपस्थित थे। इस मौके पर विद्यालय की प्राचार्य रुमेला आचार्या द्वारा विद्यालय की उपलब्धियों से अभिभावकों व अतिथियों को अवगत कराया गया। इस मौेके पर विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। समारोह के अन्त में अतिथियों द्वारा विद्यालय के विभिन्न वर्गों के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर शंकर दास, मुकेश पाठक, रीमा बनर्जी, शिप्रा पाॅल, रीतू, निधि कुमारी, कंचन, श्वेता, सुतापा, तृप्ति, रुपम, नन्दिता, पूजा, कल्याणी समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ, बच्चे व काफी संख्या में अभिभावकगण उपस्थित थे।




