
‘- अभावग्रस्त लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाना समाधान की प्राथमिकता : बीना ख़ीरवाल
– सबर परिवारों के मध्य बाँटे गए पटाखें, मिठाईयां एवं फ़ल-बिस्कुट
जमशेदपुर।
सामाजिक संस्था समाधान ने मंगलवार को जादूगोड़ा के नज़दीक स्थित खड़ियाकोचा गाँव में सबर परिवारों के साथ सार्थक दीपावली मनाई। सदस्यों ने यहां रहने वाले प्रत्येक प्रत्येक बच्चें, महिलाएं, बुजुर्ग और पुरुषों के लिए मिठाइयां, पटाखें, दीप सामग्रियाँ उपहार स्वरुप भेंट किए व इनके साथ में पटाखे भी चलाए। फुलझड़ी, रॉकेट और अनार चलाते हुए बच्चों के चेहरों पर मुस्कान देखते ही बन रही थी। संस्था के सदस्यों ने सुरक्षित पटाखें चलाने के तरीकें भी बताएं। समाधान की कार्यकारी अध्यक्ष बीना अरुण ख़ीरवाल ने बताया कि जिस प्रकार हम अपने परिवार के साथ दीपावली मिठाइयां बांटकर पटाखे जलाकर मनाते हैं, उसी प्रकार खड़ियाकोचा गाँव के सबर परिवारों के मध्य पहुँचकर उपहार वितरित किए मिठाइयां-फ़ल खिलाई एवं आतिशबाजी करके दिवाली का त्यौहार मनाया। बताया कि बीते तीन वर्षों से समाधान ने उक्त गाँव को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए गोद लिया है। तब से ही निरंतर इस दिशा में लगातार प्रयास भी हो रहे हैं। कहा कि अभावग्रस्त लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाना समाधान की प्राथमिकता है। विदित हो कि उक्त गाँव में कुल 21 परिवार रहतें है। समाधान नियमित रूप से वहाँ के लोगों के साथ त्यौहार मनाने के अलावे चिकित्सा शिविर इत्यादि का आयोजन करती है। उक्त कार्यक्रम में समाधान के आशिष गुलाटी, पूनम साहू , गीता वगाडीया, कुलजीत सदाना ने विशेष योगदान दिया। वहीं सार्थक दीपावली मनाने के दौरान विशेष रूप से बीना अरुण ख़ीरवाल, पूनम साहू, हरजीत भाटिया, कुलजीत सदाना, अंकित आनंद, सुनीता सचदेव, कमलेश विभार, अनिता विभार समेत उक्त गाँव के स्थानीय निवासी मौजूद थें।

