
जमशेदपुर: सत्यनारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी ट्रस्ट द्वारा संचालित साकची ठाकुरबाड़ी रोड स्थित महालक्ष्मी, राणी सती दादी एवं अंजनी माता मंदिर में भादो अमावस्या के पावन अवसर पर आगामी 11 सितंबर 2026 को झुंझुनू वाली राणी सती दादी का भादो महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा।
READ MORE :Jamshedpur News :पुलिस ने लॉन्च किया ‘जोहार पुलिस चैटबॉट’, व्हाट्सएप के जरिए घर बैठे मिलेंगी सभी पुलिस सेवाएं
विशेष पूजा-अर्चना, फूलों की सजावट और छप्पन भोग
ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल अग्रवाल ने जानकारी दी कि भादो अमावस्या के अवसर पर मंदिर में प्रातः 8:00 बजे से राणी सती दादी की विशेष पूजा-अर्चना प्रारंभ होगी। इस पावन अवसर पर दादी जी के दरबार को रंग-बिरंगे और सुगंधित फूलों से बेहद भव्य रूप से सजाया जा रहा है। इसके साथ ही मंदिर परिसर में आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है, जहाँ श्रद्धालुओं के लिए श्रृंगार दर्शन और अखंड ज्योति प्रज्वलित करने की विशेष व्यवस्था की गई है। महोत्सव के दौरान राणी सती दादी को छप्पन भोग भी अर्पित किया जाएगा।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :MTV Hustle 5 में चमका जमशेदपुर का लाल: दुखों के पहाड़ को पार कर टीवी और ओटीटी पर राज बाबू ने लहराया परचम
दोपहर 2 बजे से महामंगल पाठ और मेहंदी उत्सव
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में दोपहर 2:00 बजे से दादी जी का भव्य महामंगल पाठ आयोजित किया जाएगा। इस महामंगल पाठ का वाचन करने के लिए कोलकाता के सुप्रसिद्ध पाठ वाचक विकास सोंथालिया को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है, जिन्हें लेकर भक्तों में भारी उत्साह है। इस बड़े धार्मिक आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं।
इसके अलावा, भादो महोत्सव की पूर्व संध्या यानी 10 सितंबर को मंदिर समिति की महिलाओं द्वारा राणी सती दादी को विधिवत मेहंदी अर्पित की जाएगी। ट्रस्ट के अध्यक्ष और समस्त सदस्यों ने शहर के सभी दादी भक्तों एवं श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे सपरिवार इस अनुष्ठान में शामिल होकर दादी जी का अलौकिक आशीर्वाद प्राप्त करें।
इस आयोजन को सफल बनाने में प्रमोद अग्रवाल, राजकुमार चंदुका, सुमन अग्रवाल, सुरेश खेमका, नरेश संघी, मनोज अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, अमित अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, सन्नी संघी, अंकित मोदी, अंकित अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, राजकुमार मवंड़िया और रिंकू जालुका सहित मंदिर समिति के तमाम सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

